Skip to main content

ताजा खबर

TNPL 2024: एलिमेनटर में रविचंद्रन अश्विन ने बल्लेबाजी से दिखाया अपना दम, CSG के खिलाफ जड़ा गगनचुंबी छक्का

Ravi Ashwin (Pic Source-X)

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन ने चेपॉक सुपर गिलीज के खिलाफ एक गगनचुंबी छक्का जड़ा। बता दें, इस एलिमिनेटर मुकाबले को डिंडीगुल ड्रैगंस ने चार विकेट रहते जीता। रविचंद्रन अश्विन ने अपनी टीम की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 57 रनों की पारी खेली।

रविचंद्रन अश्विन ने इस मुकाबले में अपने बल्लेबाजी ऑर्डर में बदलाव किया और जब डिंडीगुल का पहला विकेट गिरा तब वो बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे। उन्होंने सिर्फ अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी ही नहीं खेली बल्कि शिवम सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 112 रनों की शानदार साझेदारी भी की। अपनी इसी पारी के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने राहिल शाह के खिलाफ लॉन्ग ऑन के ऊपर से एक गगनचुंबी छक्का जड़ा।

यह रही वीडियो:

நெருப்பு டா நெருங்கு டா பாப்போம்! Ft. Ash அண்ணா 💥🥵

📺 தொடர்ந்து காணுங்கள் TNPL | Eliminator | Chepauk Super Gillies vs Dindigul Dragons | Star Sports தமிழில் மட்டும்
#TNPLOnStar #TNPL2024 #NammaOoruNammaGethu @TNPremierLeague pic.twitter.com/7E7oxuDPfZ

— Star Sports Tamil (@StarSportsTamil) July 31, 2024

बता दें, रविचंद्रन अश्विन ने इस मुकाबले में काफी अच्छी गेंदबाजी भी की थी और 4 ओवर में 33 रन दिए थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेपॉक सुपर गिलीज ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान बाबा अपराजित ने 54 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 72 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। बाबा अपराजित के अलावा N. Jagadeeshan ने 25 रनों का योगदान दिया। प्रदोष पॉल ने 19 रन बनाए जबकि अभिषेक तंवर ने 22* रनों की आक्रामक पारी खेली।

डिंडीगुल ड्रैगंस की ओर से संदीप वॉरियर ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट झटके जबकि वरुण चक्रवर्ती, सुबोध भाटी और पी विग्नेश ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाब में डिंडीगुल ड्रैगंस ने एक गेंद रहते हुए इस मैच को जीता। कप्तान रविचंद्रन अश्विन के अलावा शिवम सिंह ने 49 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 64 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

चेपॉक की ओर से राहिल शाह और जे प्रेम कुमार ने दो-दो विकेट झटके। इस जीत के साथ डिंडीगुल ड्रैगंस तमिलनाडु प्रीमीयर लीग 2024 के क्वालीफायर 2 में पहुंच चुकी है। अपने 2 अगस्त को क्वालीफायर 2 का मुकाबला IDream Tiruppar Tamizhans के खिलाफ खेलना है।

আরো ताजा खबर

3 भारतीय टेस्ट गेंदबाज, जिन्हें वनडे टीम में मिल सकता है मौका; लिस्ट-ए रिकॉर्ड भी है शानदार

3 Test Bowlers Who Deserve an Opportunity in India’s ODI Setup (Image credit Twitter – X) Indian Test bowlers for ODIs: भारत का वनडे सेटअप 2027 वनडे वर्ल्ड कप को...

IND vs AFG: क्लीन स्वीप के बावजूद इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, अगली सीरीज से कट सकता है पत्ता

IND vs AFG: 3 Indian Players on the Chopping Block Following Afghanistan Series (image via X) Indian players dropped after IND vs AFG: हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान के...

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...