
Axar Patel & SuryaKumar Yadav (Photo Source: X)
श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी-20 सीरीज टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए शानदार रहा। रेगुलर टी20आई कैप्टन के तौर पर यह सूर्य की पहली सीरीज थी। पहले मैच में 58 रन, दूसरे मैच में ताबड़तोड़ 26 रन, तीसरे मैच में 8 रन और एक ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट उन्होंने निकाले। इस तरह वे दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे और सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के लिए उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला।
सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिलने के साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड उन्होंने तोड़ दिया। अब उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली हैं। आपको बता दें कि, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड भारत के लिए बतौर कप्तान विराट कोहली ने जीते हैं। विराट कोहली ने तीन बार ये अवॉर्ड जीता है, जबकि सूर्यकुमार यादव ने अभी तीन सीरीजों में कप्तानी की है और दो सीरीजों में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने हैं।
वहीं, इस लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं, जिन्हें कप्तान के तौर सिर्फ एक बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला था। इसके अलावा सुरेश रैना और हार्दिक पांड्या भी एक-एक बार कप्तान रहते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए हैं।इतना ही नहीं, सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पांचवीं बार प्लेयर ऑफ द सीरीज बने हैं।
विराट कोहली इस लिस्ट में 7 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड्स के साथ पहले नंबर पर हैं। शाकिब अल हसन और डेविड वॉर्नर भी 5-5 बार टी20आई क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से सूर्यकुमार यादव के नाम हो गया है।
सूर्या ने 16वीं बार ये खिताब जीता है। इतने ही अवॉर्ड विराट कोहली ने जीते हैं, लेकिन सूर्या ने उनसे करीब 50 मैच कम खेले हैं। सिकंदर रजा 15 बार प्लेयर ऑफ द मैच टी20आई क्रिकेट में रहे हैं और रोहित शर्मा और मोहम्मद नबी के अलावा कई और क्रिकेटर 14-14 बार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं।
यहाँ देखे:- Super Over में Team India की जीत देख, फैन्स ने खो दिया था एक बार के लिए अपना आपा
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

