Skip to main content

ताजा खबर

“माइकल, तुम्हें जबरदस्त सेक्स मिला….”, 2015 वर्ल्ड कप का पुराना वीडियो हुआ वायरल, फंस गए क्लार्क

“माइकल, तुम्हें जबरदस्त सेक्स मिला….”, 2015 वर्ल्ड कप का पुराना वीडियो हुआ वायरल, फंस गए क्लार्क

Micheal Clarke about his sex life (Source X)

माइकल क्लार्क की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने साल 2015 वनडे विश्व कप में अपना दबदबा बनाया था और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में एकतरफा फाइनल में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर घरेलू मैदान पर ट्रॉफी जीता था। इससे पहले, उन्होंने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में दूसरे सेमीफाइनल में भारत को 95 रनों से हराया था और गत चैंपियन का टूर्नामेंट जीतने का सपना चकनाचूर किया था।

2015 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ (105) और फिंच (81) की शानदार पारियों की मदद से 50 ओवरों में छह विकेट पर 328 रन बनाए। इसके जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम 46.5 ओवर में 233 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई थी। सिर्फ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ही सर्वाधिक 65 रनों की पारी खेली थी।

स्टीव स्मिथ और माइकल क्लार्क आए थे प्रेस कॉन्फ्रेंस में 

टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खेमे में उत्साह का माहौल था। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान माइकल क्लार्क और मैन ऑफ द मैच स्टीव स्मिथ आए। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठे बीबीसी रिपोर्टर स्टीफ़न शेमिल्ट की सवाल पूछते हुए जुबान फिसल गई।

रिपोर्टर की फिसली जुबान, सक्सेस की जगह पूछ दिया सेक्स लाइफ 

पत्रकार माइकल से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के रूप में उनकी और टीम की जबरदस्त सफलता के बारे में पूछना चाहता था। उन्होंने कहा, “माइकल, तुम्हें जबरदस्त सेक्स मिला है..ओह सॉरी मेरे कहने का मतलब है आपको जबरदस्त सफलता मिली है।” और इससे पहले कि वह अपना सवाल पूरा कर पाते, पूरा कमरा ठहाकों से गूंज उठा।

यह सुनते ही साथ बैठे स्टीव स्मिथ जोर से मुंह छुपा कर हंसने लगे। शुरुआत में क्लार्क को समझ नहीं आ रहा था कि क्या प्रतिक्रिया दें, लेकिन सभी के साथ वह भी हंसने लगे। उन्होंने इस पर मजाक में कहा- आपका यह सवाल मेरी बीवी के लिए तो नहीं था। 

यहां देखें वीडियो 

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...