Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने से एक कदम और पास आ गए हैं: माइकल क्लार्क

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली का प्रदर्शन इस समय खेले जा रहे हैं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी तक काफी खराब रहा है। उन्होंने अभी तक तीन पारी में सिर्फ पांच रन बनाए हैं। अमेरिका के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली पहली गेंद पर बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए थे। उनके इसी फॉर्म को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने अपना पक्ष रखा है।

बता दें, इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में विराट कोहली रोहित शर्मा के साथ भारतीय टीम की ओपनिंग कर रहे हैं। इस ओपनिंग जोड़ी ने अभी तक भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिलाई है। माइकल क्लार्क के मुताबिक भले ही विराट कोहली ग्रुप स्टेज में अपनी छाप ना छोड़ पाए हो लेकिन आगामी मुकाबलों में उन्हें भारत के लिए मैच विनिंग पारी खेलते हुए देखा जा सकता है।

माइकल क्लार्क ने ESPNक्रिकइंफो के अराउंड द विकेट पर बात करते हुए कहा कि, ‘उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि कोहली ने अभी तक तीन कम स्कोर बनाए हैं। इसका मतलब यह है कि विराट बड़ी पारी खेलने से एक कदम और पास आ गए हैं। यह टूर्नामेंट का सबसे महत्वपूर्ण स्टेज है जहां सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं।’

भारतीय टीम की प्लेइंग XI को लेकर माइकल क्लार्क ने दिया बड़ा बयान

माइकल क्लार्क ने आगे कहा कि, ‘अगर उन्हें लगता है कि यही उनकी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 है तो उन्हें इसमें कोई भी बदलाव नहीं करना चाहिए। अभी तक टीम जिस पिच पर खेल रही थी वो सलामी बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल थी। मुझे नहीं लगता कि तीन लो स्कोर से विराट को कोई फर्क पड़ेगा। अगर भारत को लगता है कि उनकी सर्वश्रेष्ठ 11 में कोहली को ओपन करना चाहिए तो यह सबसे अच्छी बात है। आईपीएल में भी यही बात चल रही थी कि विराट इस भारतीय टीम में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।’

भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की थी जबकि उन्होंने पाकिस्तान को भी मात दी थी। भारत ने USA को भी हराया था जबकि कनाडा के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अब ग्रुप स्टेज के खत्म होने के बाद भारत को सुपर 8 में अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को महत्वपूर्ण मुकाबला खेलना है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...