Skip to main content

ताजा खबर

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम सरकार का आशीर्वाद लेने पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव, वायरल हुई वीडियो 

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम सरकार का आशीर्वाद लेने पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव, वायरल हुई वीडियो 

Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में कुलदीप गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम सरकार का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।

दूसरी ओर, कुलदीप की इस वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुलदीप बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को प्रणाम करते हुए नजर आ रहे हैं, इसके अलावा कुलदीप ने कुछ समय बागेश्वर धाम में भी बिताया है।

देखें कुलदीप यादव की इंटरनेट पर यह वायरल वीडियो

तो वहीं आपको कुलदीप यादव के बारे में आपको जानकारी दें, तो वह हाल में ही खत्म हुए आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इस टूर्नामेंट के खिताब को अपने नाम किया था।

टूर्नामेंट में कुलदीप के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने पांच मैचों में कुल 20 ओवर गेंदबाजी की और 13.90 की औसत और 6.95 की इकाॅनमी से कुल 10 विकेट अपने नाम किए थे। तो वहीं अब वह 2 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, टी20 सीरीज के लिए उनका चयन नहीं हुआ है, जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से होने वाली है।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम

वनडे सीरीज के लिए:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दूबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाॅशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद और हर्षित राणा।

टी20 सीरीज के लिए:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, वाॅशिंगटन सुंदर, रवि विश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

NZ vs SL, T20 WC 2026 (image via getty) न्यूजीलैंड ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप के सुपर एट्स में श्रीलंका को 61 रन से हराकर मेजबान टीम...

T20 WC 2026, Super 8: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की हार के बाद, कुछ ऐसा है सुपर 8 ग्रुप 2 की पाॅइंट्स टेबल का हाल  

New Zealand vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 46 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 61 रनों से हारने के बाद, श्रीलंका सेमीफाइनल...

T20 World Cup 2026: सुपर 8 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 61 रनों से हारकर, टूर्नामेंट से बाहर हुई श्रीलंका 

New Zealand vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 46वां मैच आज 25 फरवरी, बुधवार को कोलंबो के आर...

T20 WC 2026, NZ vs SL: रचिन रवींद्र को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

T20 WC 2026, NZ vs SL: Rachin Ravindra (image via JioHotstar) को-होस्ट श्रीलंका बुधवार (25 फरवरी) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड से हारकर टी20 विश्व कप 2026...