Skip to main content

ताजा खबर

अपनी बढ़ती लोकप्रियता पर बड़ी बात बोल गए हरफनमौला खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, पढ़ें क्या कहा?

अपनी बढ़ती लोकप्रियता पर बड़ी बात बोल गए हरफनमौला खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, पढ़ें क्या कहा?

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अभिषेक शर्मा IPL 2024 में कमाल की फाॅर्म में नजर आए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की थी, और इस प्रदर्शन के दम पर वह भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल साबित हुए थे।

इसके बाद जब उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने का मौका मिला, तो उन्होंने इस सीरीज के डेब्यू मैच में कुछ खास कमाल नहीं किया था। लेकिन इसके बाद उन्होंने दूसरे मैच कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी। इस पारी के बाद वह क्रिकेट जगत की लाइमलाइट में आ गए थे। दूसरी ओर, अब उन्होंने अपनी इस बढ़ती लोकप्रियता को लेकर बड़ा बयान दिया है।

अभिषेक शर्मा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा ने मंजोत कालरा के साथ Second Innings कार्यक्रम में बातचीत करते हुए कहा- यह सिर्फ महिलाओं की अटेंशन लेने के बारे में नहीं है, मुझे पुरुषों से भी काफी अटेंशन मिला है। सचमुच अच्छा लग रहा है, ये वो पल होते हैं, जो किसी भी क्रिकेटर या सेलिब्रिटी को प्रेरित करते हैं।

तो वहीं आगे उन्होंने आईपीएल में अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस को लेकर कहा- वो ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप जीतकर आए थे, और उनका ऑरा टीम के अंदर काफी स्पष्ट था। वह हर किसी से बात करते और नए खिलाड़ियों और उनके परिवार के बारे में पूछते थे। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों को पूरी आजादी दी।

साथ ही उन्होंने आगे अपने खेल को लेकर कहा- आईपीएल में मेरी योजना साफ थी, कि मैं गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी करूंगा। मैं जानता था कि ट्रैविस हेड इसी तरह की मानसिकता के साथ क्रिकेट खेलते हैं, क्योंकि मैं उन्हें लंबे समय से फाॅलो कर रहे हैं। लेकिन मुझे नहीं पता था कि अगर मैं हिटिंग के लिए जाऊंगा तो वो भी ऐसा करेंगे। उन्होंने टूर्नामेंट में बहुत तेजी से एडजस्ट किया, जिससे हमें कोई विशेष गेंदबाज ज्यादा परेशान नहीं हो सका।

আরো ताजा खबर

7 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs NZ T20 WC Final 2026: अगर बारिश की वजह से मैच धुला, तो कौन जीतेगा खिताब? यहां जानें 8 मार्च,...

IND vs NZ T20 WC Final 2026: अगर बारिश की वजह से मैच धुला, तो कौन जीतेगा खिताब? यहां जानें 

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। करीब 1 महीना और 54 लीग व नाॅकआउट मैचों...

T20 World Cup: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20Is में क्या है न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड?

T20 World Cup: Narendra Modi Stadium (image via getty) भारत रविवार (8 मार्च) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। भारत ने इंग्लैंड...

SM Trends: 7 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया और भारत की महिला टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच वाका स्टेडियम, पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में आज 7...