Skip to main content

ताजा खबर

WCL में पाकिस्तान को पटखने के बाद अभिषेक शर्मा ने मेंटर युवराज सिंह को खास अंदाज में दी बधाई

Abhishek Sharma and Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने अपने मेंटर और पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 अपने नाम करने पर बधाई दी है। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 13 जुलाई, शनिवार को बर्मिंघम के एजबस्टन में खेला गया था, जिसमें इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को 5 विकेट से हराया था।

हालांकि, इससे पहले टूर्नामेंट के लीग स्टेज में युवराज सिंह की अगुवाई वाली इंडिया चैंपियंस को पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ 68 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन फाइनल में इंडिया ने ना सिर्फ उस हार का बदला लिया, बल्कि टूर्नामेंट के डेब्यू सीजन को भी अपने नाम किया। दूसरी ओर, इस जीत के बाद अभिषेक ने युवराज को बधाई दी है।

अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह को दी बधाई

बता दें कि जिम्बाब्वे और भारत के बीच 5वें टी20 मैच के खत्म होने के बाद सोनी स्पोर्टस नेटवर्क के साथ पोस्ट मैच के दौरान एक चर्चा में अभिषेक ने कहा- हम सभी में से चार-पांच लोगों ने फाइनल देखा था। यह उन खास पलों में से एक था। जब आप पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं और यह फाइनल हो, तो यह आपके लिए हमेशा स्पेशल होता है। इसलिए, मेरे मेंटर को बहुत-बहुत बधाई।

गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की देख-रेख में ही क्रिकेट के गुर सीखे हैं, जो अपने समय के घातक बल्लेबाजों में से एक थे। तो वहीं युवराज जैसी ही गेंद को स्ट्राइक करने की क्षमता अभिषेक शर्मा के पास मौजूद है। इसकी झलक अभिषेक ने आईपीएल 2024 के दौरान दिखाई थी। बता दें कि टूर्नामेंट में अभिषेक ने खेले गए 16 मैचों में 32.26 की औसत और 204.21 के स्ट्राइक रेट से कुल 484 रन बनाए थे।

तो वहीं आईपीएल के इस कमाल के सीजन के बाद उनका सेलेक्शन जिम्बाब्वे दौरे की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में हुआ, और अपने दूसरी ही मैच में अभिषेक ने 46 गेंदों में शतक लगाकर अपनी काबिलियत को दिखाया।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...