Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंकाई खिलाड़ी ने रचा इतिहास, बनीं महिला एशिया कप में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी

Chamari Athapaththu (Pic Source-X)

महिला एशिया कप 2024 में आज श्रीलंका और मलेशिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जहां श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने नया कीर्तिमान रच दिया है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया, जो इससे पहले कोई नहीं कर सका था। वह महिला टी-20 एशिया कप में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

बता दें कि मलेशिया के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। मलेशिया के खिलाफ चमारी अट्टापट्टू ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 69 गेंदों में नाबाद 119 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 172.46 रहा।

इसके साथ ही चमारी महिला टी-20 एशिया कप के इतिहास में पहला शतक लगाने वाली बल्लेबाज हैं। जहां चमारी ने शतक लगाया, वहीं अन्य श्रीलंकाई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सके। अनुष्का संजीवनी का दूसरा सर्वाधिक स्कोर 31 रन था। वहीं हर्षिता माडवी ने 26 रनों का योगदान दिया।

इस वक्त के पॉइंट्स टेबल पर डालिए एक नजर

महिला एशिया कप 2024 के पॉइंट्स टेबल की बात करें तो भारतीय टीम ने लगातार दो मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर है। वहीं पाकिस्तान और नेपाल ने एक-एक मैच जीता है। पाकिस्तान दूसरे और नेपाल तीसरे नंबर पर है। इसके अलावा ग्रुप बी में थाईलैंड की टीम दो अंक के साथ शीर्ष पर है। वहीं श्रीलंका के भी दो अंक है, अगर आज वह मुकाबला जीत जाती है तो वह शीर्ष पर पहुंच जाएगी।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब तक दो मैच जीतकर अपने ग्रुप में सबसे आगे चल रही है और उसका सेमीफाइनल में जाना पक्का नजर आ रहा है। वहीं ग्रुप ए से पाकिस्तान के भी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना है। ग्रुप बी से श्रीलंका का सेमीफाइनल में पहुंचना पक्का लग रहा है।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...