Skip to main content

ताजा खबर

Women’s Asia Cup: भारत-पाक मैच से पहले हरमनप्रीत कौर का पत्रकार को दो टूक जवाब, वीडियो हुआ वायरल

Women’s Asia Cup: भारत-पाक मैच से पहले हरमनप्रीत कौर का पत्रकार को दो टूक जवाब, वीडियो हुआ वायरल

Harmanpreet Kaur (Pic Source X)

आज से महिला एशिया कप 2024 का आगाज हो रहा है और भारतीय महिला टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत कर रही है। टीम की अगुवाई हरमनप्रीत कौर कर रही हैं और उन्होंने टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल का बड़ा ही मजेदार जवाब दिया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी टीमों के कप्तान शामिल हैं और रिपोर्टर भारतीय कप्तान से सवाल पूछते हैं कि, “खासकर बांग्लादेश दौरे के बाद महिला क्रिकेट के महत्व को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार कम दिख रहे हैं, तो इस पर आपकी क्या राय है?”

हरमनप्रीत सवाल को फिर से रिपीट करने के लिए बोलती हैं, जिस पर रिपोर्टर ने वहीं सवाल पूछा तो, भारतीय कप्तान ने हंसते हुए जवाब दिया, “ठीक है, इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। आप लोगों को आना होगा और हमें कवर करना होगा।”

ये रहा वो वीडियो

हाल के दिनों में महिला क्रिकेट को काफी कवरेज मिली है

रिपोर्टर ने सवाल में जिस बांग्लादेश दौरे का जिक्र किया था, उसमें भारतीय महिला टीम ने पूरी तरह दबदबा बनाया था और मेजबान टीम के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज की थी।

आपको बता दें कि महिला क्रिकेट में लोगों की रूचि बढ़ी है, जिसके कारण हाल के दिनों में काफी कवरेज भी मिली है। महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले दो सीजन काफी शानदार रहे और सफल हुए हैं। इसलिए भारतीय महिला टीम के द्विपक्षीय मुकाबलों के लिए स्टेडियम में लोगों की भारी भीड़ आ रही है।

महिला एशिया कप में आज पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला यूएई और नेपाल के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा भारत और पाकिस्तान के बीच शाम 7 बजे से शुरू होगा। दोनों मैच दांबुल के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...