Skip to main content

ताजा खबर

LPL 2024: मथीशा पथिराना ने एक बेहतरीन याॅर्कर पर गाले मार्वल्स के Jeffrey Vandersay को दिखाया पवेलियन का रास्ता, देखें वीडियो

LPL 2024: मथीशा पथिराना ने एक बेहतरीन याॅर्कर पर गाले मार्वल्स के Jeffrey Vandersay को दिखाया पवेलियन का रास्ता, देखें वीडियो

Colombo Strikers vs Galle Marvels (Image Credit- Twitter X)

जारी लंका प्रीमियर लीग 2024 का 19वां मैच गाले मार्वल्स और कोलंबो स्ट्राइकर्स (Colombo Strikers vs Galle Marvels) के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में कोलंबो स्ट्राइकर्स के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) से शानदार गेंदबाजी का नजारा देखने को मिला है।

इस मैच में पथिराना ने मार्वल्स की पारी के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर Jeffrey Vandersay को बेहतरीन याॅर्कर गेंद पर गोल्डन डक आउट कर, पवेलियन का रास्ता दिखाया है। तो वहीं जैसे ही पथिराना ने यह विकेट लिया, तो उनके द्वारा यह विकेट लेने की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

देखें मथीशा पथिराना द्वारा लिए इस शानदार विकेट की वीडियो

तो वहीं मुकाबले में मथीशा पथिराना की गेंदबाजी के बारे में बात करें, तो उन्होंने 3.5 ओवर में मात्र 20 रन खर्चते हुए गाले मार्वल्स के 4 खिलाड़ियों का शिकार किया। साथ ही मुकाबले में इस कमाल की गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) के अवाॅर्ड से भी नवाजा गया।

कोलंबो स्ट्राइकर्स (Colombo Strikers) ने 7 विकेट से जीता मैच

दूसरी ओर, आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो कोलंबो स्ट्राइकर्स ने गाले मार्वल्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्वल्स ने 19.5 ओवरों में 138 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए।

टीम के लिए टिम सेफर्ट ने 44, तो भानुका राजपक्षे ने 35 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना पाया। तो वहीं स्ट्राइकर्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो पथिराना को 4, दुनिथ वेल्लालेग व शादाब खान को 2-2 और बिनुरा फर्नाडो और Isitha Wijesundera को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, कोलंबो ने मार्वल्स से मिले 139 रनों के टारगेट को 18.2 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। कोलंबो के लिए मुहम्मद वसीम ने 50 रनों की शानदार पारी खेली, तो ग्लेन फिलिप्स 31* रन बनाकर नाबाद रहे।

আরো ताजा खबर

“मैं इंग्लैंड का हेड कोच बनना जरूर पसंद करूंगा” – बेन स्टोक्स ने भविष्य की योजना पर दिया बड़ा बयान

Ben Stokes Pursuing Level 3 Qualifications with Eye on England Leadership Role (image via X) इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने बताया है कि जब उनका क्रिकेटिंग करियर खत्म...

SM Trends: 4 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स हाल में ‘फाॅर द लव ऑफ क्रिकेट’ पाॅडकास्ट पर नजर आए। इस पाॅडकास्ट में उन्होंने इंग्लैंड...

‘वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत नाजुक स्थिति में’ – आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका सीरीज से पहले भारीतय टीम को चेताया

India in a Tough Position in World Test Championship, Says Aakash Chopra (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने चेतावनी दी है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप...

SL vs IND 2026: टर्निंग पिचों से निपटने की तैयारी! टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड के साथ जाएंगे 4 स्पेशलिस्ट स्पिनर्स

SL vs IND: India Take Four Specialist Net Bowlers to Sri Lanka Ahead of Test Series (image via X) भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज...