Skip to main content

ताजा खबर

BCCI चाहता है कि रोहित, कोहली और बुमराह को छोड़कर टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट का हिस्सा बनें 

BCCI चाहता है कि रोहित, कोहली और बुमराह को छोड़कर टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट का हिस्सा बनें 

India Test Team (Image Credit- Twitter X)

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने क्लियर कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को खुद को घरेलू क्रिकेट के लिए हर हाल में उललब्ध कराना होगा, अगर वे नेशनल टीम के साथ मौजूद नहीं हैं और एक्टिव क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। साथ ही इन खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल नहीं है।

एपेक्स क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि अगस्त में भारतीय टीम के टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज कम से कम दलीप ट्राॅफी के एक या दो मैच खेले, क्योंकि इससे उनकी घरेलू टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ तैयारियों की मजबूत मिलेगी।

बीसीसीआई सोर्स ने दी जानकारी

उक्त मसले को लेकर अगर इंडिया टुडे की मीडिया रिपोर्ट्स की माने, तो बीसीसीआई के एक सीनियर सोर्स ने कहा- इस बार दलीप ट्रॉफी के लिए कोई जोनल चयन समिति नहीं है। राष्ट्रीय चयन समिति ही दलीप ट्रॉफी की टीमों का चयन करेगी। सभी टेस्ट टीम के दावेदारों को चुना जाएगा। रोहित, विराट और बुमराह के लिए यह उनकी पसंद होगी कि वे खेलना चाहते हैं या नहीं।

गौरतलब है कि सितंबर में भारतीय क्रिकेट टीम को बांग्लादेश की दो मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है। इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से होने वाली है। इस सीरीज के खत्म होने के बाद तुरंत बाद न्यूजीलैंड की तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को मेजबानी करनी है।

भारत का बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट: 19-23 सितंबर, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

दूसरा टेस्ट: 27 सितंबर-1 अक्टूबर, ग्रीन पार्क, कानपुर

भारत का न्यूजीलैंड खिलाफ 3 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट: 16-20 अक्टूबर, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू

दूसरा टेस्ट: 24-28 अक्टूबर, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे

तीसरा टेस्ट: 1 नवंबर-5 नवंबर, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...