Skip to main content

ताजा खबर

WCL जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने खास अंदाज में मनाया जश्न, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे लोट-पोट 

WCL जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने खास अंदाज में मनाया जश्न वीडियो देख आप भी हो जाएंगे लोट-पोट

Yuvraj Singh, Harbhajan Singh and Suresh Raina (Image Credit- Twitter/X)

हाल में ही समाप्त हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का फाइनल मैच कल 13 जुलाई, शनिवार को बर्मिंघम के एजबस्टन में पाकिस्तान चैंपियंस और इंडिया चैंपियंस के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में इंडिया ने पांच विकेट से जीत हासिल कर, खिताब को अपने नाम कर लिया है।

दूसरी ओर, टूर्नामेंट के डेब्यू सीजन को अपने नाम करने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें इंडिया चैंपियंस व पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सुरेश रैना नजर आ रहे हैं।

बता दें कि वायरल वीडियो में पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद, तीनों ही पूर्व क्रिकेटर को फेमस तौबा-तौबा गाने पर लंगड़ाने के साथ थिरकते हुए देखा जा सकता है। पूर्व क्रिकेटरों की यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही इस वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सुरेश रैना की यह वीडियो

इंडिया चैंपियंस ने 5 विकेट से जीता मैच

दूसरी ओर, मैच का हाल बताएं तो इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शोएब मलिक ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली, तो कामरान अकमल ने 24 रन बनाए।

इसके अलावा शरजील खान ने 12, शोएब मकसूद ने 21, मिस्बाह उल हक ने 18 और सोहेल तनवीर ने 19* रनों की पारी खेली। तो वहीं इंडिया की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अनुरीत सिंह को 3 और विनय कुमार, पवन नेगी व इरफान पठान को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब इंडिया पाकिस्तान से मिले 157 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंडिया के लिए अंबाती रायडु ने 50 रनों की मैच विनिंग पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया। इसके अलावा गुरकीरत सिंह मान ने 34 और यूसुफ पठान ने 30 रनों की शानदार पारी खेली।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...