
KL Rahul And Athiya Shetty (Image Credit- Instagram)
लंबे समय बाद KL Rahul की टीम इंडिया में वापसी होने वाली है, जहां श्रीलंंका दौरे से केएल टीम इंडिया की जर्सी में नजर आने वाले हैं। दूसरी ओर राहुल ने इस दौरे के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, जिसका नजारा उनकी वाइफ अथिया की इंस्टा स्टोरी पर देखने को मिला है।
लंबे वेकेशन पर गए हुए थे KL Rahul
जी हां, KL Rahul को इस बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में नहीं चुना गया था, ऐसे में IPL के बाद ये खिलाड़ी वेकेशन मनाने के लिए विदेश चला गया था। जहां से राहुल फैन्स के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे थे, वहीं अब वो भारत लौट आए हैं और खबर ये है कि लंका दौरे पर वनडे सीरीज के लिए केएल को कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
वाइफ अथिया हमेशा KL Rahul पर नजर रखती है
*KL Rahul की वाइफ अथिया शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर की शेयर।
*इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में केएल राहुल आए नजर, लंबे ब्रेक के बाद लौटे ट्रेनिंग पर।
*पहले फिटनेस पर कर रहा है ये खिलाड़ी फोकस, जल्द शुरू करेगा नेट्स में अभ्यास।
*लंका दौरे की तैयारी कर रहे हैं राहुल, जल्दी होगी उनकी टीम इंडिया में वापसी।
KL Rahul की वाइफ अथिया शेट्टी ने ये तस्वीर शेयर की है
KL Rahul (Image Credit- Instagram)
अपनी वेकेशन से जुड़ी पोस्ट शेयर की थी केएल राहुल ने
A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)
टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे का पूरा शेड्यूल चुका है सामने
वहीं केएल राहुल जिस श्रीलंका दौरे के जरिए टीम इंडिया में वापसी करेंगे, उसका पूरा शेड्यूल सामने आ गया है औ इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज होगी। इस सीरीज के लिए Team India 22 जुलाई को श्रीलंका पहुंचेगी, उसके बाद 26 जुलाई को पहला टी20 मैच खेला जाएगा दोनों टीमों के बीच। उसके बाद 27 जुलाई को दूसरा टी20 मैच और फिर तीसरा टी20 मैच 29 जुलाई को होगा भारत-लंका के बीच। टी20 सीरीज के तुरंत बाद वनडे सीरीज का आगाज हो जाएगा, जहां पहला वनडे मैच 1 अगस्त के दिन खेला जाएगा, फिर टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे 4 अगस्त और तीसरा वनडे 7 अगस्त को होगा।
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

