Skip to main content

ताजा खबर

कोलकाता की ऋषिका की क्रिकेट खेलते हुए वीडियो देख दंग रह गई युवराज सिंह, युवा खिलाड़ी के लिए अब करने जा रहे हैं बेहतरीन काम

Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने कोलकाता की ऋषिका नाम की चार वर्षीय क्रिकेट Prodigy लड़की को मान्यता दी है। बता दें, सोशल मीडिया पर ऋषिका की वीडियो जमकर वायरल हो रही है। यह वीडियो युवराज सिंह ने भी देखी और अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी भी इस युवा लड़की की प्रतिभा से काफी खुश है।

युवराज सिंह ने यह घोषणा की है कि वो कोलकाता में मर्लिन राइस युवराज सिंह के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में छोटी बच्ची को फाइनेंस करेंगे। वो खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी इस छोटी बच्ची को सपोर्ट करेंगे।

कुछ दिनों पहले ही ऋषिका की अपने पिता के साथ क्रिकेट खेलते हुए वीडियो वायरल हुई थी जिसमें उनकी बल्लेबाजी तकनीक काफी हद तक प्रोफेशनल खिलाड़ियों जैसी ही थी। कई लोगों ने ऋषिका की बल्लेबाजी की जमकर प्रशंसा की थी।

युवराज सिंह ने कहा कि वो इस बात से काफी खुश है की छोटी बच्ची के पास काफी टैलेंट है और उन्होंने बहुत ही कम उम्र में कई शानदार शॉट्स सीख लिए हैं जिनको वो काफी अच्छी तरह से खेल रही है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि, ‘मर्लिन राइस कोलकाता में युवराज सिंह सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को काफी मदद करता है। बंगाल में क्रिकेट प्रतिभा हमेशा से आगे रहा है और हम यह विशेष युवा टैलेंटेड खिलाड़ी ऋषिका सरकार जैसी प्रतिभाओं को दे रहे हैं।

मैंने उनकी क्रिकेट खेलते हुए वीडियो देखी है और मेरा मानना है कि बहुत ही कम उम्र में उन्होंने काफी कुछ सीख लिया है। मैं उन्हें YSCE, के हाई परफार्मेंस सेंटर कोलकाता में ट्रेनिंग के लिए भेजूंगा जहां हमारे कोच उन्हें काफी कुछ सिखाने में मदद करेंगे।’

युवराज सिंह ने ऋषिका को क्रिकेट बल्ला गिफ्ट किया

बता दें, युवराज सिंह ने ऋषिका के टैलेंट को देखते हुए उन्हें एक साइन किया हुआ क्रिकेट बल्ला भी गिफ्ट के तौर पर दिया। ऋषिका काफी गरीब घर की है और उन्हें और उनके परिवार वालों को हर दिन खाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि इसके बावजूद ऋषिका रोज 6 घंटे अभ्यास करती है ताकि उनका खेल और भी बेहतर हो सके।

ऋषिका के पिता राजीव सरकार युवा खिलाड़ी को रोज ट्रेनिंग देते हैं। ऋषिका युवराज सिंह सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में हफ्ते में तीन दिन कोचिंग लेंगी और सभी कोच की निगाहें उन पर पूरी तरह से होगी।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...