Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs IND 2024: दूसरे टी20 मैच में Abhishek Sharma ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले मात्र तीसरे भारतीय 

ZIM vs IND 2024: दूसरे टी20 मैच में Abhishek Sharma ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले मात्र तीसरे भारतीय 

ABHISHEK SHARMA (Image Credit- Twitter X)

जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच 7 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। तो वहीं इस मैच में भारतीय टीम ने मेजबान टीम के खिलाफ 100 रनों से बड़ी जीत हासिल की है। साथ ही इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम करने में सफल रहे हैं।

बता दें कि अभिषेक ने मैच में 47 गेंदों में 100 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। हालांकि, इससे पहले 6 जुलाई को अपने डेब्यू टी20 मैच में वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। अभिषेक इस मैच में डक पर आउट हो गए थे, लेकिन इस पारी से सबक लेते हुए उन्होंने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत छक्के के साथ की।

तो वहीं यह छक्का लगाने के साथ उन्होंने एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। अभिषेक ने Brian Bennett के खिलाफ दूसरे मैच में पहली गेंद का सामना करते हुए डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर छक्का लगा। यह छक्का लगाने के बाद उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। टी20i करियर में छक्के से अपनी पारी की शुरुआत करने वाले अभिषेक शर्मा भारत की ओर से कुल तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

अभिषेक से पहले सूर्यकुमार यादव ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी20 करियर की शुरुआत छक्के से की थी। तो वहीं इसके बाद तिलक वर्मा ने साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करते हुए अपने टी20 करियर की शुरुआत छक्के के साथ की थी।

दूसरी ओर, आपको मैच के बारे में जानकारी दें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 235 रनों का लक्ष्य रखा। तो वहीं इसके बाद जब जिम्बाब्वे भारत से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह भारतीय गेंदबाजों के सामने सिर्फ 134 रनों पर ढेर हो गई। भारत के लिए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आवेश खान को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा रवि विश्नोई को 2 और वाॅशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट हासिल किया।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...