Skip to main content

ताजा खबर

“पाकिस्तान क्रिकेट टीम बहुत टैलेंटेड है, लेकिन हार की सबसे बड़ी वजह….”-जेसन गिलेस्पी का बड़ा बयान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम बहुत टैलेंटेड है लेकिन हार की सबसे बड़ी वजह-जेसन गिलेस्पी का बड़ा बयान

Jason Gillespie. (Source – Twitter/X)

पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच जेसन गिलेस्पी ने अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम की सबसे बड़ी परेशानी को लेकर बात की है। ऑस्ट्रेलियाई पूर्व गेंदबाज का कहना है कि टीम की सबसे बड़ी समस्या निरंतरता की कमी है, वो निरंतरता के साथ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। पाकिस्तान ने पिछले साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप बाद से सभी फॉर्मेट में जीत हासिल करने के लिए संघर्ष किया है।

उसके बाद से व्हाइट बॉल क्रिकेट में, बाबर की अगुवाई वाली टीम को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), आयरलैंड, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, भारत और अन्य टीमों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। टेस्ट क्रिकेट में पिछले साल के अंत में, उन्होंने शान मसूद की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। जिसमें उन्हें 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।

जेसन गिलेस्पी ने बताई पाकिस्तान टीम की सबसे बड़ी कमजोरी

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बावजूद गिलेस्पी ने उनके प्रदर्शन के पॉजिटिव बातों पर ध्यान केंद्रित किया है। जियो न्यूज के हवाले से गिलेस्पी ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे के दौरान पाकिस्तान सीरीज 0-3 से हार गया था, लेकिन उन्होंने अच्छा खेला। सीरीज में ऐसे भी मौके आए जब वे विपक्षी टीम पर हावी हो रहे थे।”

उन्होंने आगे कहा कि, “पाकिस्तान क्रिकेट टीम बहुत टैलेंटेड है, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता की कमी मुख्य समस्या है। हम देखेंगे कि हम प्रदर्शन में निरंतरता और स्थिरता कैसे ला सकते हैं।” गिलेस्पी ने आगे कहा कि, “मेरी राय है कि पाकिस्तान की फील्डिंग उनकी कमजोरी है, इसलिए यह मेरी प्राथमिकता होगी। मेरे लिए, लक्ष्य यह देखना है कि हम क्वालिटि टीमों के खिलाफ कैसे खेलते हैं।”

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की टेस्ट सीरीज 21 अगस्त को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगी। दूसरा टेस्ट 30 अगस्त को नेशनल स्टेडियम कराची में खेला जाएगा। पाकिस्तान इन दोनों टेस्ट मैच को जीतकर WTC पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थान को और मजबूत करना चाहेगा।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...