Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: पुलिसकर्मी ने एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप जीत के लिए बधाई दी, देखें वीडियो

VIDEO पुलिसकर्मी ने एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप जीत के लिए बधाई दी देखें वीडियो

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल में ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतकर अपने नाम किया था। यह दूसरा मौका था, जब भारत ने साल 2007 के पहले सीजन के बाद, आईसीसी ट्राॅफी को जीता था। रोहित ऐसे दूसरे कप्तान बने, जिन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताया।

तो वहीं इस ट्राॅफी को जीतने के बाद, भारत ने काफी लंबे से समय से चले आ रहे आईसीसी ट्राॅफी ना जीत पाने के सूखे को खत्म किया। भारत ने 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्राॅफी और 13 साल कोई वर्ल्ड कप व 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था।

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर खिताब को अपने नाम किया था। टीम इंडिया की जीत के बाद फैंस की खुशी को कोई भी ठिकाना नहीं रहा। इस जीत के बाद जब 4 जुलाई को टीम इंडिया भारत पहुंची तो उसका भव्य स्वागत भी देखने को मिला।

तो वहीं अब रोहित शर्मा की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें रोहित एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं और एयरपोर्ट पर मौजूद एक सुरक्षा में लगा पुलिसकर्मी कप्तान रोहित को जीत की बधाई देता हुआ नजर आया है। रोहित भी इस पुलिसकर्मी के अभिवादन को स्वीकार करते हैं।

देखें रोहित शर्मा की ये वायरल वीडियो

साथ ही आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल करने के बाद रोहित शर्मा ने खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट यानि की टी20 क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया था। रोहित ने 17 साल के अपने टी20 करियर में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कुल 159 मैच खेले जिसमें उन्होंने 31.34 की औसत और 140.89 के स्ट्राइक रेट से कुल 4231 रन बनाए हैं। साथ ही रोहित मैन्स टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, महज तीन ओवर में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tilak Varma with Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने एक बड़ी...

NZ vs IND: भारत ने 4 विकेट से जीता दूसरा टी20आई, तिलक वर्मा ने खेली मैच-जिताऊ 51* रन की पारी

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: India defeated New Zealand by 4 wickets (image via getty) 24 अक्टूबर, शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज...

24 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: भारत ने 4 विकेट से जीता दूसरा टी20आई, तिलक वर्मा ने खेली मैच-जिताऊ 51* रन की पारी 24 अक्टूबर,...

SA vs AUS 2026: साउथ अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, चोट के चलते एनरिक नॉर्खिया बाहर

South Africa (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया...