Skip to main content

ताजा खबर

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने कप्तान रोहित शर्मा समेत इन खिलाड़ियों का किया सम्मान, देखें वीडियो

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने कप्तान रोहित शर्मा समेत इन खिलाड़ियों का किया सम्मान, देखें वीडियो

Team India (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल में ही आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतकर, कुल दूसरी बार खिताब को अपने नाम किया था। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 जून को बारबडोस के कींग्सटन ओवल मैदान पर खेला गया। फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर, खिताब को रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने नाम किया।

तो वहीं टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम करने के बाद विश्व विजेता भारतीय टीम 4 जुलाई को भारत पहुंची। यहां पर सबसे पहले टीम इंडिया ने पीएम कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उसके बाद शाम का कार्यक्रम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था।

साथ ही इस सम्मान समारोह के बाद आज 5 जुलाई को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath shinde) भी रोहित शर्मा समेत, टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए नजर आए हैं, जो मुंबई से हैं और टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेलते हैं।

तो वहीं इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें शिंदे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को शाॅल उड़ाने के साथ गुलदस्ता और भगवान गणेश की मूर्ति भी देते हुए नजर आए हैं। इस वीडियो में रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और शिवम दूबे नजर आ रहे हैं।

देखें रोहित समेत बाकी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए यह वीडियो

साथ ही आपको बता दें कि जब भारतीय क्रिकेट टीम का कार्यक्रम 4 जुलाई को दिल्ली और मुंबई में प्रस्तावित था, तो उस समय महाराष्ट्र की विधानसभा में इन खिलाड़ियों को आने का निमंत्रण भी दिया गया था।

इसको लेकर शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक ने कहा, “मुंबई में आज का कार्यक्रम बीसीसीआई द्वारा आयोजित किया गया है। कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दूबे और यशस्वी जायसवाल सहित मुंबई से टीम इंडिया के खिलाड़ी कल महाराष्ट्र विधानसभा में सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने आएंगे। MCA का सदस्य होने के नाते मैंने खिलाड़ियों को आमंत्रित किया और उन्होंने मेरा निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...