Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO कॉल पर विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का को दिखाया बारबाडोस का खौफनाक मंजर, देखें वीडियो

VIDEO कॉल पर विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का को दिखाया बारबाडोस का खौफनाक मंजर, देखें वीडियो

Virat Kohli (Photo Source: X)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीते हुए लगभग चार दिनों का वक्त बीत चुका है लेकिन भारतीय टीम अभी भी वेस्टइंडीज से भारत नहीं पहुंची है। दरअसल टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स सपोर्ट स्टाफ Beryl तूफान की वजह से वेस्टइंडीज में फंसे हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में विराट बारबाडोस के भयंकर तूफान में वीडियो कॉल करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो कॉल उन्होंने किसी और को नहीं, बल्कि अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को किया था। असल में वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को बारबाडोस के भयंकर बेरिल तूफान को दिखा रहे हैं। विराट कोहली के वीडियो में आप देख सकते हैं कि तूफान कितना भयंकर है।

विराट कोहली ने वीडियो कॉल पर पत्नी अनुष्का को दिखाया बेरिल तूफान का खौफनाक मंजर

थोड़ी बहुत देर तूफान थम जाता है, लेकिन वापस फिर अपना विकराल रूप धारण कर लेता है। समंदर में भी भयंकर लहरें देखने को मिल रही हैं। यही कारण है कि भारतीय टीम को ज्यादातर समय इंडोर ही रहना पड़ रहा है। भारतीय टीम ने 29 जून को बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल जीता था।

रविवार को मैच के लिए रिजर्व डे था तो टीम इंडिया का वहां से निकलने का प्लान 30 जुलाई की रात या फिर एक जुलाई का था, लेकिन अगले ही दिन बेरिल नाम के तूफान ने वहां दस्तक दी तो फिर टीम इंडिया का कोई भी सदस्य वहां से निकल नहीं सका। पूरी भारतीय टीम, सपोर्ट स्टाफ, बीसीसीआई के अधिकारी और भारतीय मीडिया बारबाडोस में ही फंसे हुए हैं।

भारतीय टीम की घर वापसी को लेकर बारबाडोस में फंसी मीडिया ने बताया है कि टीम इंडिया लोकल टाइम के अनुसार मंगलवार 2 जुलाई की रात को साढ़े 11 बजे के आसपास भारत के लिए उड़ान भर सकती है। भारत के हिसाब से देखा जाए तो 3 जुलाई की करीब सुबह 10 बजे भारतीय टीम वहां से चार्टर फ्लाइट में उड़ान भरेगी और गुरुवार 4 जुलाई की सुबह 1 बजे तक दिल्ली पहुंच सकती है।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...