Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 के खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर BCCI ने किया बड़ा खुलासा

IPL 2025 के खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर BCCI ने किया बड़ा खुलासा

ipl 2024 award winners list

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजियों ने यह अपील की है कि आगामी 3 सीजन के लिए खिलाड़ियों के रिटेन के आंकड़ों को बढ़ा देना चाहिए। इस चीज को लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजियों से बात कर ली गई है और उनका पक्ष ले लिया गया है। ज्यादातर फ्रेंचाइजियों का यही मानना है कि रिटेंशन को बढ़ाना जरूरी है।

2021 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कहा था कि चार रिटेंशन हो सकते हैं लेकिन आप तीन से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों को और दो से ज्यादा विदेशी खिलाड़ियों को शामिल नहीं कर सकते हैं। इसके बाद आप कोई भी खिलाड़ी को रिटेंशन के तौर पर अपनी टीम में शामिल नहीं कर सकते।

इस चीज को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस महीने के अंत में फ्रेंचाइजी मालिकों से मीटिंग करने के बाद अपना पक्ष बताएगा। इस समय के बीसीसीआई के कार्यवाहक CEO और आईपीएल प्रभारी हेमांग अमीन अपने हाल ही में सभी पक्षियों से बातचीत की है और अगले तीन वर्षों के लिए वेतन सीमा पर उनके विचार मांगे है।

बता दें, आगामी सीजन का मेगा नीलामी बहुत जल्द होने वाली है और इसीलिए बीसीसीआई भी इसको लेकर अपना पक्ष बहुत जल्द सुनाएगा।

Cricbuzz के मुताबिक 5 से 7 रिटेंशन की काफी फ्रेंचाइजियों ने अपील की है

Cricbuzz के मुताबिक 5 से 7 रिटेंशन की काफी फ्रेंचाइजियों ने अपील की है। यही नहीं एक फ्रेंचाइजी ने 8 रिटेंशन की भी अपील की है। हालांकि कुछ टीमों का मानना है कि रिटेंशन बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। CEO खिलाड़ियों के पर्स को लेकर लगातार बातचीत करेगा और फिर बीसीसीआई को अपना पक्ष बताएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक मीडिया प्रभारी नियम से काफी खुश है और कोच और खिलाड़ियों से जो फीडबैक आ रहा है वो बिल्कुल भी इसके पक्ष में नहीं है। अब देखना यह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इसको लेकर क्या फैसला सुनाते हैं। बहुत जल्द खिलाड़ियों की रिटेंशन को लेकर बड़ी खबर सामने आ सकती है।

আরো ताजा खबर

AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!

Will Jacks (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले टी20 मुकाबले के दौरान...

“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh and Sachin Tendulkar(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स...

“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वेलिंगटन के...

SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) हिंदुस्तान टाइम्स और डेक्कन हेराल्ड की 21 नवंबर, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...