Skip to main content

ताजा खबर

ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का किया ऐलान, रोहित को बनाया कप्तान, छह प्लेयर्स को मिली जगह

ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का किया ऐलान, रोहित को बनाया कप्तान, छह प्लेयर्स को मिली जगह

Team India (Photo Source: Getty Images)

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने T20 World Cup 2024 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है। उनकी इस टीम ऑफ द टूर्नामेंट में सिर्फ चार देशों के खिलाड़ियों को ही शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, 11 में से 6 खिलाड़ी भारत के हैं, जबकि तीन खिलाड़ी अफगानिस्तान के हैं। 1-1 खिलाड़ी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया से चुना गया है।

भारत की टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता। ICC की प्लेइंग XI में साउथ अफ्रीका के एक खिलाड़ी को 12वें खिलाड़ी के तौर पर जगह मिली है।  आईसीसी ने अपनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा को कप्तान चुना है, क्योंकि उनकी कप्तानी में भारत ने बिना एक भी मैच हारे  खिताबी जीत हासिल की।

वह इस टीम के ओपनर भी हैं, जबकि अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज दूसरे ओपनर के तौर पर चुने गए हैं। नंबर तीन पर आईसीसी ने वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को रखा है, जबकि 4 पर भारत के ही सूर्यकुमार यादव को चुना है। नंबर पांच के लिए ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस को आईसीसी ने चुना है। नंबर 6 के लिए भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।

भारत के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी इस टीम का हिस्सा हैं, जो नंबर सात पर हैं। वहीं, नंबर 8 पर अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान को जगह मिली है, जिन्होंने गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया था। नंबर 9 पर भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रखा गया है, जबकि नंबर 10 पर अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है। नंबर 11 के लिए फजलहक फारुकी को टीम में चुना गया है, जो इस टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट

रोहित शर्मा (कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, सूर्यकुमार यादव, मार्कस स्टोइनिस, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, फजलहक फारुकी

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...