Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA: उत्तर से लेकर दक्षिण तक, टीम इंडिया की जीत के लिए मंदिरों में हो रही हैं प्रार्थनाएं, देखें वायरल वीडियो

IND vs SA उत्तर से लेकर दक्षिण तक टीम इंडिया की जीत के लिए मंदिरों में हो रही हैं प्रार्थनाएं देखें वायरल वीडियो

South Africa vs India (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में खेला जा रहा है टी20 वर्ल्ड कप 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। करीब 2 महीने से भी ज्यादा चले संग्राम के बाद, अब टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेले जाने के लिए तैयार है।

बता दें कि जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज 29 जून, शनिवार को भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच बारबडोस के ब्रिजटाउन स्थित कींग्सटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। दोनों ही टीमें मैच को अपने नाम कर, खिताब को अपने नाम करना चाहेंगी।

हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए भारत समेत दुनियाभर में प्रार्थनाएं हो रही है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि आज इंटरनेट पर कुछ वीडियो वायरल हुई जिसमें प्रयागराज में फैंस भारतीय टीम की जीत के लिए पूजा अर्चना करते हुए नजर आए, तो वहीं दूसरी ओर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में फैंस टीम इंडिया की जीत के लिए मनोकामना मांगते हुए नजर आए।

देखें इंटरनेट पर वायरल ये वीडियो

 

भारत की नजर 11 साल से चले आ रहे सूखे को खत्म करने पर

गौरतलब है कि साल 2013 के बाद भारतीय टीम कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है। तो वहीं जब वह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी, तो वहीं इस मैच को जीतकर 11 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्राॅफी ना जीत पाने के सूखे को खत्म करना चाहेगी।

देखने लायक बात होगी कि फाइनल मैच में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया प्रोटीज टीम के खिलाफ किस तरह का प्रदर्शन करने वाली है? हालांकि, दोनों टीमों के बीच फैंस को एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...