Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: ‘ऊपर डाले तो देता हूं ना’ रोहित शर्मा ने कहकर मारा लियम लिविंगस्टोन को छक्का, वायरल हुई वीडियो

IND vs ENG ऊपर डाले तो देता हूं ना रोहित शर्मा ने कहकर मारा लियम लिविंगस्टोन को छक्का वायरल हुई वीडियो

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच गुयाना के प्रोवीडेंस स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच, कल 27 जून को खेला गया। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर, तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है।

मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 बनाए। तो वहीं जब इंग्लैंड भारत से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह 16.4 ओवर में मात्र 103 रनों पर ऑलआउट हो गई।

टीम इंडिया की ओर से मैच में शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, स्पिनल कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट हासिल किए।

साथ ही मैच के दौरान कप्तान रोहित शर्मा की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें रोहित कहते हुए नजर आ रहे हैं ऊपर डाले तो देता हूं ना। तो वहीं इसके बाद रोहित इंग्लिश स्पिनर लियम लिविंगस्टोन को अगली ही गेंद पर एक लंबा छक्का जड़ देते हैं।

देखें रोहित शर्मा की ये वायरल वीडियो

तो वहीं अब इंग्लैंड को हराने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने जारी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। यह तीसरा मौका है जब भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले भारत साल 2007 और 2014 का भी फाइनल खेल चुका है।

लेकिन अब भारत का सामना जारी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका से होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच 29 जून, शनिवार को बारबडोस के ब्रिजटाउन स्थित कींग्सटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि क्या भारत फाइनल मैच को जीतकर, लंबे समय से चले आ रहे आईसीसी ट्राॅफी ना जीत पाने के सूखे को खत्म कर पाएगी या नहीं?

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: ईडन गार्डन्स में क्या हैं इंग्लैंड के टी20 रिकॉर्ड? यहां जाने

Eden Gardens (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इंग्लैंड एक बार फिर बड़े मंच पर इतिहास रचने की कोशिश कर रहा है। इंग्लैंड...

जिम्बाब्वे की बड़ी जीत पर सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रिया, ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक उलटफेर को बताया ‘स्टेटमेंट विन’

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब जिम्बाब्वे ने मजबूत मानी जा रही ऑस्ट्रेलिया टीम को...

T20 World Cup 2026: पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर, आयरलैंड ने किया बड़ा बदलाव

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच आयरलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण...

SM Trends: 13 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Trends (image via X) IPL 2026 से पहले रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया है, जो संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के...