Skip to main content

ताजा खबर

“धोनी नहीं है, तो फिर सेमीफाइनल जीत…” योगराज सिंह ने सेमीफाइनल मैच से पहले Dhoni को फालतू में घसीटा

“धोनी नहीं है, तो फिर सेमीफाइनल जीत…” योगराज सिंह ने सेमीफाइनल मैच से पहले Dhoni को फालतू में घसीटा

Rohit Sharma & Yograj Singh (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अक्सर महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना करते रहते हैं। योगराज सिंह खुद एक पूर्व क्रिकेटर हैं और भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन फिर भी वह धोनी के पीछे पड़े रहते हैं।

गौरतलब है कि, भारत आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। 27 जून की शाम भारत सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगा। भारत के सामने पिछले साल की विजेता इंग्लैंड को हराने की चुनौती है। इसपर योगराज सिंह ने यह कहते हुए कि भारत इस साल वर्ल्ड कप जरूर जीतेगा, साथ ही धोनी का नाम लेकर उन पर तंज कसा।

योगराज सिंह ने धोनी को लेकर क्या तंज कसा 

इंग्लैंड का सामना यानी भारत की 2022 विश्व कप की कड़वी यादें ताजा होंगी। 2022 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार स्वीकार करनी पड़ी थी। जिससे भारत का विश्व कप जीतने का सपना टूट गया था। अभी तक भारत ने पहला टी20 वर्ल्ड कप साल 2007 में ही अपने नाम किया था। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारत ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद दोबारा फाइनल नहीं जीत सका। धोनी ने कप्तानी संभालने के बाद पहली ही सीरीज में भारत को सफलता दिलाई थी।

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह पहले भी कई बार धोनी की आलोचना कर चुके हैं और इस बार भी उन्होंने बेतूकी बातें बोली हैं। हाल ही में उनके इंटरव्यू का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं कि भारत वर्ल्ड कप जीतेगा। उन्होंने इंटरव्यू में कहा, “इस बार धोनी टीम में नहीं हैं, इसलिए हम जीतेंगे।” उनका यह भी दावा है कि गौतम गंभीर और रोहित शर्मा ने भी धोनी के खिलाफ बोला था।

“एक भारतीय के रूप में, मुझे लगता है कि भारतीय टीम को सफल होना चाहिए। इस बार धोनी नहीं हैं, इसलिए हम जीतेंगे। जबकि गौतम गंभीर और रोहित शर्मा भी यही कहते हैं। उनका ये भी कहना है कि धोनी की वजह से इस साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा।

আরো ताजा खबर

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी के लिए तैयार बेन स्टोक्स – रिपोर्ट्स

ENG vs NZ: Ben Stokes (image via getty) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं,...

“इस एक वजह से मैंने खुदकुशी नहीं की” – स्पॉट फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंत का बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने...