Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG Semifinal मैच पर बारिश का साया, बिना मैच खेले ही भारत पहुंच सकता है फाइनल में, समझिए ICC के नियम

IND vs ENG Semifinal मैच पर बारिश का साया बिना मैच खेले ही भारत पहुंच सकता है फाइनल में समझिए ICC के नियम

Providence Stadium, Guyana (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफानल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम अब तक टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अजेय रही है। वहीं, इंग्लैंड को ग्रुप स्टेज पर और सुपर-8 में एक-एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। रोहित शर्मा की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह हासिल की है जबकि इंग्लैंड ने अमेरिका को 10 विकेट से हराया है।

भारत बनाम इंग्लैंड मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, गयाना में  सुबह 70 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं, तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी। हालांकि, मैच के दिन बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। ऐसे में यह मुकाबला की बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

अब सभी के मन में एक ही सवाल है कि, अगर बारिश की वजह से ये मैच रद्द होता है तो क्या होगा। बारिश आने के बाद इस मैच का नतीजा कैसे निकलेगा और उससे किस टीम को फायदा होगा। तो इन सभी सवालों का जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगा। ICC ने सेमीफाइनल मैच के लिए क्या नियम बनाए हैं हम वो भी आपको इसी आर्टिकल में बताएंगे।

India vs England सेमीफाइनल मैच के लिए नियम

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं है। वहीं अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है।

भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए जरूरत पड़ने पर 250 मिनट का अतिरिक्त समय इस्तेमाल किया जाएगा। 26 जून को पहले सेमीफाइनल के लिए, दिन के खेल के अंत में 60 मिनट उपलब्ध होंगे, शेष 190 मिनट 27 जून को दोपहर 2 बजे के लिए निर्धारित होंगे। 27 जून को दूसरे सेमीफाइनल के लिए, अतिरिक्त 250 मिनट का उपयोग उसी दिन विस्तारित खेल घंटों के माध्यम से किया जाएगा।

यदि भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में बारिश के कारण खेल बाधित होता है तो परिणाम प्राप्त करने के लिए 250 मिनट का अतिरिक्त समय आवंटित किया गया है। यदि बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना मैच पूरी तरह से रद्द किया जाता है या अतिरिक्त समय का उपयोग करने के बाद भी कोई परिणाम संभव नहीं होता है, तो भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। दरअसल, भारत ने ग्रुप स्टेज और सुपर-8 में अपने सभी मैच जीते हैं। सुपर-8 में भारत ने अपने तीनों मैचों में जीत दर्ज की है। उनके खाते में छह अंक हैं जबकि इंग्लैंड के खाते में चार अंक हैं। इस आधार पर भारत फाइनल के लिए आसानी से क्वालिफाई कर लेगी।

यदि सेमीफाइनल मैच टाई होता है तो दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर खेला जाएगा, जिससे की मैच का परिणाम निकाला जा सके। यदि बारिश की वजह से सुपर ओवर भी नहीं हो पाटा है या यदि मैच रद्द कर दिया जाता है या कोई परिणाम नहीं निकलता है, तो दूसरे राउंड ग्रुप में पहले स्थान पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।

सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल के लिए, दूसरे पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को कम से कम 10 ओवर खेलना होगा तब जाकर उस मैच का परिणाम निकलेगा। फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा और इसके लिए रिजर्व डे 30 जून को रखा गया है।

আরো ताजा खबर

8 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. सूर्यकुमार यादव की T20I कप्तानी से होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने की तैयारी में BCCI ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ की...

टीम इंडिया को मिलेगा नया स्पिन-बॉलिंग कोच, साईराज बहुतुले के टीम से जुड़ने की उम्मीद

Sairaj Bahutule Expected to Join Team India as Spin Bowling Coach (image via X) भारतीय क्रिकेट के लिए एक अहम घटनाक्रम में, पूर्व लेग-स्पिनर साईराज बहुतुले के टीम इंडिया के...

IPL 2026 प्लेऑफ सिनैरियो: LSG से हार के बाद टॉप-2 की दौड़ से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बाहर?

IPL 2026: RCB’s playoffs scenario (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने आईपीएल 2026 अभियान में एक करारा झटका लगा, जब 7 मई को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश...

सूर्यकुमार यादव की T20I कप्तानी से होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने की तैयारी में BCCI

BCCI set to appoint Shreyas Iyer as India’s T20I captain replacing Suryakumar Yadav (image via X) खबरों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को...