Skip to main content

ताजा खबर

“ऑस्ट्रेलिया से बदला पूरा” रोहित शर्मा- राशिद खान का नाटू-नाटू सॉन्ग पर डांस वीडियो तेजी से वायरल

“ऑस्ट्रेलिया से बदला पूरा” रोहित शर्मा- राशिद खान का नाटू-नाटू सॉन्ग पर डांस वीडियो तेजी से वायरल

Rohit Sharma and Rashid Khan (Pic Source X)

इस साल का टी20 वर्ल्ड कप अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। सुपर 8 मैच खेलने वाली 20 टीमों में से अब टॉप-4 टीमों का निर्धारण हो चुका है, जो वर्ल्ड कप में अपना नाम दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। ये 4 टीमें इस साल सेमीफाइनल में खेलती नजर आएंगी। अफगानिस्तान की बांग्लादेश पर जीत के बाद सारे समीकरण साफ हो गए।

इतना ही नहीं अफगानिस्तान ने शानदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।  इसके साथ ही अब सभी को सेमीफाइनल का इंतजार है। आपको बता दें कि, सुपर 8 के ग्रुप 1 में बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और भारत मौजूद थे।

ऑस्ट्रेलिया और भारत टॉप 4 के दावेदार थे, लेकिन कंगारू टीम का फाइनल की रेस में होना टीम इंडिया के लिए खतरे से कम नहीं था। जाहीर सी बात है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की वजह से भारत का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।

अफगानिस्तान और भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिखाया बाहर का रास्ता 

टी20 वर्ल्ड कप में अब खिताब के 4 दावेदार हैं, पहले ग्रुप में भारत और अफगानिस्तान जबकि दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली थी। इसके बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया तो टीम इंडिया की स्थिति भी तय हो गई थी।

अफगानिस्तान-बांग्लादेश मैच पर सिर्फ तीन टीमों की किस्मत निर्भर थी। मैच खत्म होने से पहले अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया भी सेमीफाइनल के दावेदार थे, लेकिन अफगानिस्तान न सिर्फ बांग्लादेश को हराने में कामयाब रहा, बल्कि सभी बाधाओं को पार करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

ऑस्ट्रेलिया के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद सभी 4 टीमों के ऊपर से खतरा टल गया। यही नहीं, भारत ने वनडे वर्ल्ड कप फाइनल और अफगानिस्तान ने अपने पिछले वनडे मैच में शर्मनाक हार का बदला भी ले लिया।

ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने पर Disney Hotstar का वीडियो वायरल 

ऑस्ट्रेलिया को इस टूर्नामेंट में सिर्फ अफगानिस्तान और भारत ने हराया है। इसके साथ ही उनका टी20 वर्ल्ड कप से पत्ता काट दिया। अब डिज्नी हॉटस्टार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसका कैप्शन है “बदला पूरा”.

इसके साथ ही वीडियो में नाटू-नाटू सॉन्ग का वीडियो क्लिप एड किया गया है जिसमें दोनों हीरो ने तीसरे बंदे को गिराकर बाहर कर दिया। यह फनी meme वीडियो बेहद ही वायरल हो रहा है। आइए देखें-

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...