Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

IND vs ENG दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

IND vs ENG (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 के मुकाबले खत्म हो चुके हैं और अब 27 जून को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के मैच खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल मुकाबला अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे से खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच रात आठ बजे भारत और इंग्लैंड के बीच प्रोविंडेंस स्टेडियम गुयाना में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम के पास इंग्लैंड से बदला लेने का सुनहरा मौका है।

भारत (IND)

टीम इंडिया का प्रदर्शन इस टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक शानदार रहा है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अभी तक एक भी मैच नहीं मारी है और खेले गए सभी मुकाबलों में लगभग डोमिनेट किया है। ऐसे में टीम इंडिया को सेमीफाइनल मैच जीतने के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। लेकिन इसके लिए उन्हें इस मैच में अपनी बेस्ट प्लेइंग XI के साथ उतरना पड़ेगा। भारत के लिए इस वक्त एकमात्र चिंता का विषय विराट कोहली का फॉर्म है। ऐसे में काफी हद तक इस बात की उम्मीद है कि वो इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं करेंगे।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह

इंग्लैंड (ENG)

इंग्लैंड की बात करें तो इस टूर्नामेंट में उनकी शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही थी। एक समय तो सुपर 8 में उनका पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था लेकिन सुपर 8 में पहुंचने के बाद इंग्लिश टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इस मैच में भी वो अपने इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड इस सेमीफाइनल मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव करते हैं या नहीं।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, रीस टॉप्ली

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...