
Team India (Photo Source: Getty Images)
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया अभी तक अजेय रही है। भारत अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है, बावजूद इसके भी टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है। ग्रुप 1 से अभी तक भी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंची है। वहीं ग्रुप 2 से इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुके हैं।
ग्रुप 1 के ताजा हालात देखें तो टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग पक्का माना जा रहा है। ऐसे में सभी के मन में एक सवाल है कि अगर टीम इंडिया टॉप 4 में पहुंचती है तो वहां उनका मुकाबला किसके साथ होगा। वो इंग्लैंड या साउथ अफ्रीका में से किसका सामना करेंगे। तो आइए हम आपको बताते हैं सेमीफाइनल का पूरा समीकरण।
2024 टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट के अनुसार, ग्रुप 1 के विजेता का सेमीफाइनल में दूसरे ग्रुप के उपविजेता से मुकाबला होगा। इसलिए, सेमीफाइनल में भारत के प्रतिद्वंद्वी का फैसला सुपर आठ राउंड के अंतिम दो मैचों के नतीजों के आधार पर किया जाएगा – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश।
भारत बनाम इंग्लैंड: ऊपर बताए गए भारत के सेमीफाइनल qualification scenarios को देखते हुए, काफी हद तक सम्भव है कि, टीम इंडिया ग्रुप 1 में टॉप पर रहे और 27 जून को जॉर्जटाउन, गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में इंग्लैंड से मुकाबला होगा। टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के 2022 संस्करण में भारत इंग्लैंड से हार गया। अभी तक, भारत और इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप में चार में से दो-दो मैच जीते हैं।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: इस मैच के होने के लिए, भारत को ग्रुप 1 में दूसरे स्थान पर रहना होगा, जो तभी संभव होगा जब ऑस्ट्रेलिया अपने नेट रन रेट को गिराने के लिए भारत को बड़े अंतर से हराए जबकि बांग्लादेश अपने अंतिम सुपर आठ मैच में अफगानिस्तान को हरा दे।
यह scenarios भारत को ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान की टीम के रूप में सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका देगा, जो बाद में सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा। भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में हेड टू हेड रिकॉर्ड 4-2 का है। हालांकि वे 2022 में पर्थ में अपना पिछला मुकाबला हार गए थे।
AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!
“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो
“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत
SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

