Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs SA-W: तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से मात देकर भारत ने 3-0 से सीरीज पर किया कब्जा

IND-W vs SA-W: तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से मात देकर भारत ने 3-0 से सीरीज पर किया कब्जा

Indian Women Team (Photo Source: X/Twitter)

IND-W vs SA-W, 3rd ODI: भारत महिला और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच 23 जून को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 40.4 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया है।

IND-W vs SA-W: साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने खेली शानदार पारी

भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका महिला टीम को शानदार शुरुआत मिली थी। लौरा वोल्वार्ड्ट और तजमिन ब्रिट्स के बीच पहले विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी हुई थी। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 57 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 61 रनों की पारी खेली थी। वह 20वें ओवर में अरुंदति रेड्डी के खिलाफ आउट हुई थी। वहीं तजमिन ब्रिट्स 66 गेंदों में 38 रन बना कर 21वें ओवर में श्रेयंका पाटिल के हाथों रन आउट हो गई थी।

इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद और दूसरी कोई बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली। नादिने डी क्लार्क ने 26 और मिके डे रिडर ने नाबाद 26 रन की पारी खेली। भारत के लिए अंरुदति रेड्डी और दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 2-2 विकेट लिया। वहीं श्रेयंका पाटिल और पूजा वस्त्रकार के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा।

शतक से चूकी स्मृति मंधाना

IND-W vs SA-W: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को पहला झटका 12वें ओवर में लगा था। तुमी सेखुखुने के खिलाफ शेफाली वर्मा (25) विकेट गंवा बैठी थी। प्रिया पुनिया और स्मृति मंधाना के बीच फिर दूसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हुई। प्रिया पुनिया ने 40 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली। स्मृति मंधाना के पास आज भी एक और शतक जड़ने का मौका था, लेकिन वह 31वें ओवर में नॉनकुलुलेको म्लाबा का शिकार बन गई।

स्मृति ने 83 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 90 रनों की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 48 गेंदों में 42 रन बनाए। वहीं जेमिमा रोड्रिग्ज ने 19 रन और रिचा घोष ने 9 रन की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई। साउथ अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने और नॉनकुलुलेको म्लाबा ने 1-1 विकेट चटकाए। 

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...