Skip to main content

ताजा खबर

Australia Semi-Final Qualification Scenario: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है ऑस्ट्रेलिया, भारत के खिलाफ करना होगा ये काम

Australia Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

T20 World Cup 2024: Australia Semi-Final Qualification Scenario:  ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 राउंड के पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 21 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान ने 6 विकेट खोकर 148 रन बोर्ड पर लगाए थे। रहमानुल्लाह गुरबाज ने सर्वाधिक 60 रनों की पारी खेली थी। वहीं पैट कमिंस ने लगातार दूसरे मैच में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा।

कमिंस ने राशिद खान (2), करीम जनत (13) और गुलबदीन नईब को गोल्डन डक पर आउट किया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.2 ओवरों में 127 रनों पर ऑलआउट हो गई। गुलबदीन नईब ने 4 ओवर में 20 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट लिए, वहीं नवीन उल हक ने 3 विकेट लिए।

अफगानिस्तान के खिलाफ इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है। टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर भी हो सकती है। आइए आपको बताते हैं कि मिचेल मार्श एंड कंपनी को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?

Australia Semi-Final Qualification Scenario: भारत के खिलाफ मैच टीम को बड़े मार्जिन से जीतना होगा

अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के मैच के बाद सुपर-8 राउंड ग्रुप-1 पॉइंट्स टेबल में ज्यादा बड़े बदलाव नहीं हुए हैं। भारत दो मैचों में दो जीत, 4 अंक, 2.425 नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया दो मैचों में एक जीत, 2 अंक, 0.223 नेट रन रेट के साथ दूसरे और अफगानिस्तान दो मैच में एक जीत, 2 अंक और -0.650 रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है। टीम इंडिया लगभग सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। वहीं दूसरे स्पॉट के लिए ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान दोनों ही दावेदार है।

ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 राउंड में आखिरी मुकाबला 24 जून को भारत के खिलाफ सेंट लुसिया में खेलेगी। इस मैच में टीम को बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करना होगा, ताकि नेट रन रेट बेहतर हो सकें। अच्छे नेट रन रेट के साथ टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

वहीं अगर टीम भारत को हरा देती है, लेकिन नेट रन रेट में पीछे रह जाती है तो अफगानिस्तान अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। और अगर ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ मैच हार जाता है तो बांग्लादेश को हराकर अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

IND vs AUS मैच में बारिश ने डाला खलल, तो होगा कुछ ऐसा

बारिश के कारण अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच धुलता है तो टीम इंडिया 5 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास तीन अंक होंगे, ऐसे में उन्हें बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मैच पर निर्भर रहना होगा। अफगानिस्तान यदि बांग्लादेश को हराता है तो वे 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे। और फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...