Skip to main content

ताजा खबर

“मैं इस पर कोई हेडलाइन नहीं देना चाहता”- जब एक पत्रकार के विवादित सवाल पर भड़क उठे गौतम गंभीर

मैं इस पर कोई हेडलाइन नहीं देना चाहता- जब एक पत्रकार के विवादित सवाल पर भड़क उठे गौतम गंभीर

Gautam Gambhir (Photo Source: X/Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर इन दिनों लगातार किसी न किसी कारणवश सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि, राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने के बाद गौतम गंभीर ही भारतीय टीम के अगले हेड कोच होंगे। इस वजह से हर रोज गंभीर को लेकर कुछ न कुछ खबरें सामने आती रहती है। इसी कड़ी में एक बार फिर गंभीर अपने एक बयान की वजह से हेडलाइंस में आ गए हैं।

गौतम गंभीर से हाल ही में जब एक इवेंट के दौरान उनके बेस्ट कप्तान के बारे में पूछा गया तो वह भड़क गए। उन्होंने इस सवाल का जवाब यह कहकर दिया कि यह सवाल ही विवादास्पद है और वह इसको लेकर कोई हेडलाइन नहीं देना चाहते। बता दें, गंभीर राहुल द्रविड़, एमएस धोनी, सौरव गांगुली और अनिल कुंबले जैसे बड़े नामों की कप्तानी में खेले हैं। उनका कहना है कि हर कप्तान की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं और वह किसी अकेले कप्तान का नाम नहीं लेना चाहते।

बेस्ट कप्तान वाले सवाल पर गौतम गंभीर ने साधी चुप्पी

कोलकाता में एक इवेंट के दौरान गंभीर ने कहा, “यह बहुत ही विवादित सवाल है। मैं ईमानदारी से कहूं तो इस पर कोई हेडलाइन नहीं देना चाहता, हर किसी की अपनी ताकत और कमजोरी होती है। मैंने राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और (सौरव) गांगुली की कप्तानी में वनडे में डेब्यू किया।”

उन्होंने कहा, “मैंने अनिल कुंबले के नेतृत्व में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और एमएस धोनी की कप्तानी में भी मेरा दौर रहा। मैंने सबसे लंबे समय तक एमएस के नेतृत्व में खेला। मुझे एमएस के साथ खेलने और जिस तरह से उन्होंने टीम का नेतृत्व किया, उसका बहुत आनंद आया।”

गंभीर ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से सीमित प्रारूपों में दो नयी गेंद के नियम पर फिर से विचार करने का आग्रह करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह अंगुली के स्पिनरों के लिए ‘अनुचित’ है। बता दें कि, आईसीसी ने अक्टूबर 2011 में वनडे मैचों में यह विशेष नियम लागू किया था।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...