Skip to main content

ताजा खबर

गौतम गंभीर को हमेशा से ही लोगों ने गलत समझा है: रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा खुलासा

गौतम गंभीर को हमेशा से ही लोगों ने गलत समझा है रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा खुलासा

Gautam Gambhir and Ravi Ashwin. (Photo Source: Getty Images)

अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गौतम गंभीर की जमकर प्रशंसा की है और उन्हें फाइटर कहा है। रविचंद्रन अश्विन के मुताबिक राहुल द्रविड़ के भारतीय टीम के मुख्य कोच के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद उनकी जगह गौतम गंभीर काफी अच्छी तरह से ले सकते हैं।

अपनी बुक I Have The Streets- A Kutti Cricket Story के लॉन्च पर रविचंद्रन अश्विन ने उस समय को याद किया जब 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने गौतम गंभीर से लगातार बातचीत की थी। अश्विन ने कहा कि, ‘मैं अपनी पहली पूरी सीरीज खेल रहा था। 2011 वर्ल्ड कप से पहले 2 सालों में मैं सिर्फ ड्रिंक ले जा रहा था। मेरे करियर के शुरुआत में गौतम गंभीर ने मुझे काफी आत्मविश्वास दिया था। तमिलनाडु के अलावा किसी भी राज्य की ओर से मुझे इस तरीके का आत्मविश्वास नहीं मिला था।

गौतम गंभीर को लोग गलत समझते हैं। वो काफी अच्छे व्यक्ति हैं और हमेशा फाइटर की तरह अपना काम करते हैं। यह हम लोगों की ही सोच है कि अगर हमने किसी को अपने दिमाग में हीरो बना लिया है तो हम बाकी सब को भूल जाएंगे। यह खेल है कोई मूवी नहीं। यहां कोई भी हीरो या विलेन नहीं होता है। उनके अंदर जितने की चाहत बहुत है और इसीलिए मैं उनका काफी सम्मान करता हूं।’

गौतम गंभीर हो सकते हैं भारतीय टीम के अगले मुख्य कोच

भारतीय टीम की कप्तानी इस समय रोहित शर्मा कर रहे हैं और टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ है। भारत इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग ले रहे हैं। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के बाद राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच का कार्यकाल पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में गौतम गंभीर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

एक कोच के रूप में गौतम गंभीर का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। उनके Mentorship में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की ट्रॉफी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किया था। कई पूर्व खिलाड़ियों का भी यही मानना है कि राहुल द्रविड़ के बाद गौतम गंभीर को ही है महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जानी चाहिए और उनकी कोचिंग में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...