Skip to main content

ताजा खबर

जिम्बाब्वे दौरे पर VVS Laxman होंगे टीम इंडिया के कोच, गौतम गंभीर संभालेंगे श्रीलंका सीरीज से कमान: रिपोर्ट्स 

VVS Laxman. (Photo by Philip Brown/Popperfoto via Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की टीम इंडिया के नए कोच की तलाश के बहुत ही जल्द पूरी होने वाली है। पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के नाम पर मुहर लग सकती है। गौरतलब है कि जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में कार्यकाल पूरा हो रहा है।

तो वहीं इस टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर भी जाना है। हालांकि, जो भी खिलाड़ी टीम इंडिया का नया हेड कोच बनेगा, वो इस दौरे पर टीम के साथ नहीं होगा। बता दें कि इसको लेकर अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिम्बाब्वे दौरे पर नेशनल क्रिकेट अकेडमी (NCA) प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) को कोचिंग जिम्मेदारी दी जाने की संभावना है।

बीसीसीआई सोर्स ने दी जानकारी

बता दें कि जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के हेड कोच को लेकर बीसीसीआई के एक सोर्स ने पीटीआई के हवाले से कहा- इस बात की संभावना है कि लक्ष्मण और एनसीए के कुछ कोच जिम्बाब्वे दौरे पर नए भारतीय दल के साथ जा सकते हैं। लक्ष्मण और एनसीए टीम ने उस समय हमेशा सही काम किया है, जब टीम की मुख्य कोचिंग यूनिट किसी वजह से ब्रेक पर थी।

बीसीसीआई सोर्स द्वारा दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जिम्बाब्वे दौर पर टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में पूर्व भारतीय खिलाड़ी और एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि बीते समय में लक्ष्मण इस जिम्मेदारी को काफी अच्छी तरह से निभा चुके हैं।

भारत के जिम्बाब्वे दौर का पूरा शेड्यूल

6 जुलाई, शनिवार – पहला टी20, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

7 जुलाई, रविवार – दूसरा टी20, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

10 जुलाई, बुधवार – तीसरा टी20, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

13 जुलाई, शनिवार – चौथा टी20, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

14 जुलाई, रविवार – पांचवा टी20, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...