Skip to main content

ताजा खबर

SA vs USA: एंटीगुआ में Quinton de Kock ने दिखाई अपनी क्लास, साउथ अफ्रीका ने एक ओवर में बटोरे 28 रन

Quinton de Kock (Photo Source: X/Twitter)

T20 World Cup 2024: Super-8, Match-41: SA vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 राउंड का पहला मुकाबला 19 जून को साउथ अफ्रीका और अमेरिका के बीच खेला गया। साउथ अफ्रीका ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बोर्ड पर लगाए। टीम के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ग्रुप स्टेज राउंड में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। लेकिन एंटीगुआ में उन्होंने अमेरिका के खिलाफ धुआंधार पारी खेली।

साउथ अफ्रीका ने पारी के चौथे ओवर में कुल 28 रन बनाए। इस दौरान क्विंटन डी कॉक ने 3 छक्के और एक चौका लगाया। डी कॉक की क्लास बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

Quinton de Kock की बल्लेबाजी के आगे सारे प्लान हो जाते हैं फेल

साउथ अफ्रीका की पारी का चौथा ओवर जेस्सी सिंह ने डाला। यह गेंदबाज के स्पैल का पहला ही ओवर था। पहली ही गेंद पर कप्तान एडेन मार्करम ने ड्राइव लगाते हुए कवर की ओर चौका जड़ा। मार्करम ने अगली गेंद पर एक रन भाग कर स्ट्राइक क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) को दिया। ओवर की तीसरी गेंद का सामना करते हुए डी कॉक ने पुल शॉट लगाते हुए मिड-विकेट की ओर करारा चौका जड़ा।

अगली गेंद पर फिर मिड-विकेट को टारगेट करते हुए क्विंटन डी कॉक ने छक्का जड़ा, लेकिन यह गेंद नो-बॉल निकली। उन्होंने फिर अगली दो गेंदों पर भी गगनचुंबी छक्के जड़े। ओवर की आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं आया और साउथ अफ्रीकी टीम ने इस ओवर में 28 रन बटोरे।

यहां देखें डी कॉक की शानदार बल्लेबाजी का वो वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने अमेरिका के खिलाफ 40 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 74 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने पारी के 13वें ओवर में हरमीत सिंह के खिलाफ विकेट गंवाया। कप्तान एडेन मार्करन ने 32 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...

वर्ल्ड कप आपको सिखाता है कि मेंटल स्ट्रेंथ कितनी जरुरी है: अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इस...

SM Trends: 19 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने गुरुवार (19 मार्च) को अपने तीसरे बच्चे (राहा) के जन्म की घोषणा की। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल...

बुमराह के बाद क्या होगा? – आर. अश्विन ने टीम इंडिया को दी गंभीर चेतावनी

Jasprit Bumrah (image via getty) रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय क्रिकेट के लंबे समय के भविष्य को लेकर एक कड़ी चेतावनी दी है कि जब जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं रहेंगे,...