Skip to main content

ताजा खबर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी डेविड वार्नर के ऊपर से कभी नहीं हटेगा ‘Sandpaper Gate’ कांड

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी डेविड वार्नर के ऊपर से कभी नहीं हटेगा Sandpaper Gate कांड

David Warner. (Image Source: X)

ऑस्ट्रेलिया टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी ‘Sandpaper Gate’ मामले में उनका नाम हमेशा ही तमाम क्रिकेट फैंस को याद रहेगा। डेविड वार्नर का यही सपना है कि वो इस समय खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम करें और अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर को उच्च स्तर में समाप्त करें।

डेविड वार्नर का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। हालांकि 2018 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टेस्ट मुकाबले के दौरान अनुभवी बल्लेबाज ने गेंद के साथ छेड़छाड़ की थी जिसके बाद उन पर बड़ा जुर्माना भी लगाया गया था। यही नहीं डेविड वार्नर को 2 साल के लिए क्रिकेट से दूर भी रहना पड़ा था। हाल ही में एंटीगुआ में रिपोर्टर से बात करते हुए डेविड वार्नर ने बड़ा खुलासा किया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने कहा कि, ‘यह हमेशा ही मेरे नाम के साथ जुड़ा रहेगा। आज से 20 से 30 सालों के बाद भी जब लोग मेरे बारे में बात करेंगे तब Sandpaper मामले को लेकर भी तमाम लोग अपना पक्ष रखेंगे।’

मैं हमेशा ही वो इंसान रहा हूं जिसने इसका सामना किया है: डेविड वार्नर

AFP के मुताबिक डेविड वार्नर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। बता दें, अनुभवी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। यही नहीं उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है।

डेविड वार्नर ने आगे कहा कि, ‘ऐसे कई लोग हैं जिनको ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम या मैं बिल्कुल भी पसंद नहीं हूं और मैंने इसका हमेशा ही सामना किया है। यह उनका मानना है और मुझे इससे कोई भी मतलब नहीं है कि लोग मेरे पीठ पीछे क्या बोलते हैं। मैंने काफी दबाव खेला हुआ है लेकिन मुझे इसका सामना करना अच्छी तरह से आता है।’

बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में अपनी जगह बना ली है और अब अगर टीम को फाइनल में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें यहां से लगातार मुकाबले जीतने होंगे।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...