Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs IRE, 1st Innings Highlights: फ्लोरिडा में पाकिस्तान की घातक गेंदबाजी, जीत के लिए बनाने होंगे 107 रन

PAK vs IRE, 1st Innings Highlights: फ्लोरिडा में पाकिस्तान की घातक गेंदबाजी, जीत के लिए बनाने होंगे 107 रन

PAK vs IRE (Photo Source: X/Twitter)

PAK vs IRE, 1st Innings Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 36वां मुकाबला पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच सेंट्रल ब्रोवार्ड रिजनल पार्क, फ्लोरिडा में खेला जा रहा है। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जो विरोधी टीम पर पूरी तरह से भारी पड़ा।

आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए हैं। गैरेथ डेलानी ने सर्वाधिक 31 रनों की पारी खेली।

PAK vs IRE: पावरप्ले के अंदर ही आयरलैंड की आधी टीम लौट गई थी पवेलियन

आयरलैंड की पारी का पहला ओवर शाहीन अफरीदी ने डाला था। ओवर की तीसरी ही गेंद पर शाहीन ने एंड्रयू बालबर्नी को डक पर आउट किया, फिर पांचवीं गेंद पर लॉर्कन टकर (2) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। आयरलैंड ने पहले ही ओवर में मात्र 2 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे।

मोहम्मद आमिर ने फिर दूसरे ओवर में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग (1) को आउट किया। शाहीन अफरीदी ने फिर स्पैल का दूसरा ओवर डालते हुए हैरी टैक्टर को डक पर पवेलियन भेजा था। मोहम्मद आमिर ने फिर वापस से अटैक करते हुए जॉर्ज डॉकरेल (11) को आउट कर आयरलैंड को पांचवां झटका दिया। आयरलैंड ने पावरप्ले में 5 विकेट खोकर 32 रन बनाए थे।

टॉप आर्डर के फ्लॉप होने के बाद कर्टिस कैंफर (7) से आयरलैंड को आज बड़ी उम्मीदें थी। लेकिन वह सातवें ओवर में हारिस रऊफ के शिकार बने। और आयरलैंड ने 32 के स्कोर पर छठा विकेट गंवा दिया।

गैरेथ डेलानी ने खेली 31 रनों की पारी

32 के स्कोर पर 6 विकेट गंवाने के बाद फिर गैरेथ डेलानी और मार्क अडायर के बीच सातवें विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई। गैरेथ डेलानी ने 19 गेंदों में एक चौके और 3 छक्कों की मदद से 31 रनों की अहम पारी टीम के लिए खेली। डेलानी ने 12वें ओवर में इमाद वसीम के खिलाफ विकेट गंवाया था। इमाद वसीम ने फिर 14वें ओवर में मार्क अडायर (15) और बैरी मैक्कार्थी (2) को भी अपना शिकार बनाया।

PAK vs IRE: शाहीन और इमाद वसीम ने डाला कमाल का स्पेल

शाहीन अफरीदी ने आयरलैंड के खिलाफ 4 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं इमाद वसीम ने अपने चार ओवर के स्पैल में 8 रन देकर तीन विकेट लिया। इनके अलावा मोहम्मद आमिर ने दो विकेट लिया, और हारिस रऊफ के नाम एक विकेट शामिल रहा।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...