Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: युवराज सिंह ने पाकिस्तान की करारी हार पर कसा तंज, भारत के खिलाफ मैच से पहले दी चुनौती

T20 World Cup 2024: युवराज सिंह ने पाकिस्तान की करारी हार पर कसा तंज, भारत के खिलाफ मैच से पहले दी चुनौती

United States vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में गुरुवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर बड़ा उलटफेर किया है। टूर्नामेंट में यह पाकिस्तान का पहला मैच था, जिसमें डेब्यूटेंट टीम यूएसए ने उन्हें करारी शिकस्त दी। बाबर आजम एंड कंपनी की इस हार के बाद दिग्गज क्रिकेटरों ने टीम की कड़ी आलोचना की है।

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाने में कामयाब रही। इसके जवाब में मेजबान अमेरिका ने भी 20 ओवर में 159 रनों का स्कोर बनाया। इसके बाद मैच सुपर ओवर में गया, जहां अमेरिका ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान की टीम 6 गेंदों में सिर्फ 13 रन ही बना सकी।

युवराज सिंह ने पाक टीम की गलती को किया उजागर

मैच के बाद भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पाक टीम की गलती को उजागर किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, पहली बात जो मुझे यह नहीं समझ आई कि फखर जमान ने एक लेफ्ट ऑर्म पेसर के सामने स्ट्राइक क्यों नहीं ली, जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बाएं के गेंदबाजों को खेलना आसान होता है।

वहीं युवराज सिंह ने अमेरिकी टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान को चुनौती देते हुए कहा, पाकिस्तान को अब भारत के खिलाफ सख्त जीत की जरूरत है। उन्हें निश्चित रूप से बेहतर बल्लेबाजी और फील्डिंग करनी होगी। हालांकि, भारत की मजबूत शुरुआत के साथ, हमें हराना मुश्किल होगा।

टीम इंडिया की बात करें तो मेन इन ब्लू ने आयरलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज कर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी की और आयरलैंड को सिर्फ 96 रनों पर समेट दिया। इसके बाद रोहित शर्मा के जबरदस्त अर्धशतक की बदौलत भारत ने 12.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

আরো ताजा खबर

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं जीत की कुंजी

IPL 2026 Top 3 Punjab Kings bowlers (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले...

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...

वर्ल्ड कप आपको सिखाता है कि मेंटल स्ट्रेंथ कितनी जरुरी है: अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इस...