Skip to main content

ताजा खबर

T20I फॉर्मेट में Rohit Sharma ने अपने नाम की ये खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बने

T20I फॉर्मेट में Rohit Sharma ने अपने नाम की ये खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बने

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

Rohit Sharma 4000 T20I run: भारत के कप्तान रोहित शर्मा बुधवार, 5 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2024 मैच के दौरान मेंस T20I में 4000 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले बाबर आजम और विराट कोहली ने इस उपलब्धि को अपने नाम किया था। वहीं न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स महिला T2oI में यह उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं।

इस मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 97 रनों का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरे टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पावरप्ले में अपने शॉट्स खुलकर खेले, भारत के रन-चेज के दूसरे ओवर में जोशुआ लिटिल के खिलाफ अटैक किया और चौका और उसके बाद छक्का लगाया। जब वह 6 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब एंड्रयू बालबर्नी ने उनका कैच ड्रॉप कर दिया था

टी-20 वर्ल्ड कप में आने से पहले खराब फॉर्म में थे Rohit Sharma

आपको बता दें कि, टी-20 वर्ल्ड कप में आने से पहले रोहित शर्मा अपने बेस्ट फॉर्म में नहीं थे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के दूसरे फेज में रोहित का बल्ला शांत रहा था। उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाले सीएसके के खिलाफ शतक बनाया। लेकिन उस मैच के बाद रोहित शर्मा उस फॉर्म को बरकरार नहीं रख पाए। रोहित के फॉर्म में नहीं होने के कारण मुंबई इंडियंस भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी।

इससे पहले 1 जून को न्यूयॉर्क में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के वार्म-अप मैच में, रोहित ने 19 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 23 रन बनाए, उस मैच में बांग्लादेश के महमूदुल्लाह रियाद ने उनको आउट किया था। दिलचस्प बात यह है कि जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पिछले T20I मैच में रोहित ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ 103 गेंदों में नाबाद 121 रन बनाए थे।

रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 19000 रन के आंकड़े के भी करीब हैं, अगर वो ऐसा करते हैं तो यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह केवल 14वें बल्लेबाज होंगे। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, रिकी पोंटिंग, विराट कोहली, महेला जयवर्धने, जैक्स कैलिस, राहुल द्रविड़, ब्रायन लारा, सनथ जयसूर्या, शिवनारायण चंदेपॉल, इंजमाम-उल-हक, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल और जो रूट ने इस उपलब्धि को अपने नाम किया था।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...