Skip to main content

ताजा खबर

अब तो रोहित शर्मा भी राहुल द्रविड़ से कर चुके हैं अपील, ना छोड़े मुख्य कोच भारतीय टीम का साथ

अब तो रोहित शर्मा भी राहुल द्रविड़ से कर चुके हैं अपील, ना छोड़े मुख्य कोच भारतीय टीम का साथ

Rahul dravid and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने राहुल द्रविड़ से अपील की थी कि वो मुख्य कोच के रूप में आगे भी कार्य करें लेकिन इसमें उन्हें बिल्कुल भी सफलता नहीं मिली। बता दें, पिछले काफी समय से ऐसी खबरें आ रही है कि गौतम गंभीर को भारतीय टीम का अगला मुख्य कोच नियुक्त किया जा सकता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि राहुल द्रविड़ का मुख्य कोच का कार्यकाल अब समाप्त हो रहा है। उनकी कोचिंग में भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था लेकिन टीम आईसीसी इवेंट की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं कर पाई। यही नहीं खुद राहुल द्रविड़ ने इस बात का खुलासा किया था कि वो अब भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में आगे कार्य नहीं करेंगे।

क्रिकबज के मुताबिक रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘मैंने राहुल द्रविड़ से यह अपील की कि वो भारतीय टीम के मुख्य कोच की उपाधि को ना छोड़े लेकिन वो इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है। राहुल द्रविड़ अब आगे मुख्य कोच के रूप में कार्य नहीं करेंगे।’

भारतीय टीम इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग ले रही है

बता दें, भारतीय टीम इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग ले रही है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के बाद राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। भारतीय टीम को इस शानदार टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और वो इस टूर्नामेंट को अपने नाम जरुर करना चाहेंगे।

राहुल द्रविड़ का कार्यकाल काफी सफल रहा था। भारतीय टीम ने उनके कार्यकाल में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। यही नहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 को टीम जरूर जीतना चाहेगी और राहुल द्रविड़ भी यही उम्मीद कर रहे होंगे कि उनकी टीम इस टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करें।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...