Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: न्यूयॉर्क स्टेडियम में श्रीलंका के बल्लेबाजों का उड़ा जमकर मजाक, SA के गेंदबाजों के आगे कोई ना टिक सका

टी20 वर्ल्ड कप 2024: न्यूयॉर्क स्टेडियम में श्रीलंका के बल्लेबाजों का उड़ा जमकर मजाक, SA के गेंदबाजों के आगे कोई ना टिक सका

Anrich Nortje (Pic Source-X)

इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच न्यूयॉर्क के Nassau County International Cricket Stadium में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ और टीम 77 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की ओर से किसी भी बल्लेबाज ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की।

सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी खराब रहा। दक्षिण अफ्रीका की बात की जाए तो सभी गेंदबाजों ने इस मैच में अपनी छाप छोड़ी और श्रीलंका के बल्लेबाजों के ऊपर लगातार दबाव बनाया। मैच की पहली गेंद से ही श्रीलंका के बल्लेबाज काफी दबाव में दिखे। पथुम निस्संका दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और तीन रन बनाकर आउट हो गए। कुसल मेंडिस ने अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 30 गेंदों में 1 चौके की मदद से 19 रनों की पारी खेली।

कमिन्डु मेंडिस अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 11 रन बनाकर आउट हो गए। एंजेलो मैथ्यूज ने 16 रनों की पारी खेली। इन तीन खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। यही वजह है कि श्रीलंका दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन डिजिट स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। दक्षिण अफ्रीका के सभी गेंदबाजों का प्रदर्शन जबरदस्त था।

दक्षिण अफ्रीका को श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतने के लिए 78 रन बनाने हैं

दक्षिण अफ्रीका की ओर से सभी गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। एनरिक नॉर्टजे ने चार ओवर में सात रन देकर चार विकेट झटके जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। केशव महाराज ने भी इस मैच में अपनी छाप छोड़ी और चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। Ottinel Baartman ने 1 विकेट झटका।

दक्षिण अफ्रीका को अगर श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 78 रन बनाने होंगे। टीम के गेंदबाजों ने अपना काम काफी अच्छी तरह से किया है और अब बल्लेबाजों को जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा। फिल्हाल पहली पारी के खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका इस मैच में काफी आगे है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...