Skip to main content

ताजा खबर

RCB vs GT मुकाबले से पहले विराट कोहली U19 महिला क्रिकेटर से मिले, तस्वीरें हुईं वायरल

Virat Kohli and Soumya Tiwari (Image Credit- Instagram)

IPL 2024 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच 52वां मुकाबला एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। इससे पहले अंडर-19 महिला क्रिकेटर सौम्या तिवारी, विराट कोहली से मिलीं और उनसे मिलने को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में विराट कोहली को उनकी कैप पर साइन करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही वह युवा खिलाड़ी को भविष्य की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

ये रहा सौम्या का इंस्टा पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Soumya Tiwari (@_somu.1105)

आपको बता दें कि सौम्या ने हाल के वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है। यही नहीं सौम्या अंडर-16 सेंट्रल जोन टीम और एमपी महिला अंडर-19 टीम के लिए कप्तानी कर चुकी हैं। उन्होंने भारत को महिला अंडर-19 विश्व कप 2023 जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सौम्या ने 4 पारियों में 45 की औसत से 84 रन बनाए। तब वह एसीसी महिला इमर्जिंग एशिया कप 2023 में चैंपियन भारत ए टीम की उप-कप्तान थीं।

उसके बाद सौम्या तिवारी ने महिला U23 टी-20 ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए 8 पारियों में 270 रन बनाए और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। हाल में वह पुणे में सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट्रल जोन टीम का हिस्सा थीं।

आईपीएल 2024 में शानदार फॉर्म में विराट कोहली

वहीं विराट कोहली की बात करें तो वह मौजूदा आईपीएल सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह अभी तक 10 मैचों में 500 रन बना चुके हैं। जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 71.42 और स्ट्राइक रेट 147.49 का रहा है।

हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने अभी तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सिर्फ तीन मैचों में उसे जीत मिली है। 6 अंकों के साथ आरसीबी अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है।

আরো ताजा खबर

PAK vs IRE: फ्लोरिडा में शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया आंतक, एक ही ओवर में झटके दो बड़े विकेट

Shaheen Afridi (Photo Source: X/Twitter)PAK vs IRE, Shaheen Afridi: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 36वां मुकाबला पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच आज (16) फ्लोरिडा में खेला जा रहा है। पाकिस्तान...

INDW vs SAW: स्मृति मंधाना और आशा शोभना की जोड़ी ने तोड़ा साउथ अफ्रीका महिला टीम का घमंड, 143 रनों से हराया

INDW vs SAW (Pic Source X)INDW vs SAW: भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला वनडे मुकाबला खेला गया। भारतीय...

‘हमारा नेता कैसा हो, विराट कोहली जैसा हो…’ रोहित शर्मा के सामने लगे ये नारे; देखें वायरल हो रहा वीडियो  

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)फैंस विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। कई बार विराट कोहली से मिलने के लिए फैंस मैदान पर पहुंच चुके...

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार कोई खिलाड़ी हुआ ‘रिटायर्ड आउट’, खुद की टीम ने ही पीठ में छुरा घोंपा

Nikolaas Davin (Pic Source X)Nikolaas Davin ने रिटायर्ड आउट होकर रचा इतिहास: बारिश से प्रभावित टी20 वर्ल्ड कप के 34वें मैच में इंग्लैंड ने नामीबिया को 41 रनों से हरा...