Skip to main content

ताजा खबर

‘हमारा नेता कैसा हो, विराट कोहली जैसा हो…’ रोहित शर्मा के सामने लगे ये नारे; देखें वायरल हो रहा वीडियो  

‘हमारा नेता कैसा हो, विराट कोहली जैसा हो…’ रोहित शर्मा के सामने लगे ये नारे; देखें वायरल हो रहा वीडियो  

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

फैंस विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। कई बार विराट कोहली से मिलने के लिए फैंस मैदान पर पहुंच चुके हैं। इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ा है। ऐसी कई घटनाएं देखने को मिली हैं जब लाइव मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद कई प्रशंसक सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर विराट कोहली के पास पहुंच गए। अब पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें फैंस विराट कोहली के नाम के नारे लगा रहे हैं।

भारत और कनाडा के बीच फ्लोरिडा में शनिवार को होने वाला मैच एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया। मैच में टॉस नहीं हुआ और अंपायरों ने मैदान का दो बार निरीक्षण करने के बाद खराब आउटफील्ड के कारण मैच रद्द करने का फैसला किया। मैच से पहले फ्लोरिडा में भारी बारिश के कारण मैदान गीला था। मैदानरक्षकों ने मैदान को सुखाने की कोशिश की, लेकिन उनके प्रयास असफल रहे। इस तरह खराब आउटफील्ड के कारण मैच रद्द कर दिया गया, जिससे दोनों टीमों के 1-1 अंक रह गए।

‘हमारा नेता कैसा हो, विराट कोहली जैसा हो…’ के लगे नारे 

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में विराट कोहली बाउंड्री पर फील्डिंग करते नजर आ रहे हैं और स्टैंड्स में मौजूद कुछ फैंस नारे लगा रहे हैं। फैंस बोल रहे हैं “हमारा नेता कैसा हो, विराट कोहली जैसा हो”।  खुद के नाम का यह नारा सुनकर विराट कोहली भी मुस्कुराने लगे और फैन्स की तरफ देखने लगे।

सबसे मजेदार बात यह है कि टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा भी फील्ड में मौजूद थे और उनके सामने यह नारे लगे हैं।

टीम इंडिया का सुपर-8 राउंड शेड्यूल (IST):

20 जून 2024: अफगानिस्तान बनाम भारत: केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस: 08:00 अपराह्न

22 जून 2024: भारत बनाम डी2: सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ: 08:00 अपराह्न

24 जून 2024: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया: रात 08:00 बजे

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘भारतीय क्रिकेट का अगला चेहरा बनने जा रहे हैं’ – ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी का किया समर्थन

Lalit Modi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। महज 14 साल की...

16 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर के रिप्लेसमेंट के तौर पर पंजाब के ऑलराउंडर को साइन किया मुंबई इंडियंस ने 2026 इंडियन...

IPL 2026: 3 खिलाड़ी जो CSK की टीम में खलील अहमद को कर सकतें हैं रिप्लेस

Khaleel Ahmed (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद क्वाड्रिसेप्स इंजरी के...

SM Trends: 16 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि तेज गेंदबाज खलील अहमद अपनी पिछली मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ क्वाड्रिसेप्स...