BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

RCB vs GT मुकाबले से पहले विराट कोहली U19 महिला क्रिकेटर से मिले, तस्वीरें हुईं वायरल

Virat Kohli and Soumya Tiwari (Image Credit- Instagram)

IPL 2024 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच 52वां मुकाबला एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। इससे पहले अंडर-19 महिला क्रिकेटर सौम्या तिवारी, विराट कोहली से मिलीं और उनसे मिलने को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में विराट कोहली को उनकी कैप पर साइन करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही वह युवा खिलाड़ी को भविष्य की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

ये रहा सौम्या का इंस्टा पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Soumya Tiwari (@_somu.1105)

आपको बता दें कि सौम्या ने हाल के वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है। यही नहीं सौम्या अंडर-16 सेंट्रल जोन टीम और एमपी महिला अंडर-19 टीम के लिए कप्तानी कर चुकी हैं। उन्होंने भारत को महिला अंडर-19 विश्व कप 2023 जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सौम्या ने 4 पारियों में 45 की औसत से 84 रन बनाए। तब वह एसीसी महिला इमर्जिंग एशिया कप 2023 में चैंपियन भारत ए टीम की उप-कप्तान थीं।

उसके बाद सौम्या तिवारी ने महिला U23 टी-20 ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए 8 पारियों में 270 रन बनाए और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। हाल में वह पुणे में सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट्रल जोन टीम का हिस्सा थीं।

आईपीएल 2024 में शानदार फॉर्म में विराट कोहली

वहीं विराट कोहली की बात करें तो वह मौजूदा आईपीएल सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह अभी तक 10 मैचों में 500 रन बना चुके हैं। जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 71.42 और स्ट्राइक रेट 147.49 का रहा है।

हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने अभी तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सिर्फ तीन मैचों में उसे जीत मिली है। 6 अंकों के साथ आरसीबी अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है।

Exit mobile version