![WPL 2024: Match-20, DEL-W vs GUJ-W Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच - BJ Sports - Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন WPL 2024: Match-20, DEL-W vs GUJ-W Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच](https://www.bjsports.live/wp-content/uploads/2024/03/DEL-W-vs-GUJ-W-Match-Prediction.webp)
प्रीव्यू (Preview): महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 में लीग स्टेज राउंड का आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला (DEL-W) बनाम गुजरात जायंट्स महिला (GUJ-W) के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स टीम पहले ही 7 मैच में 5 जीत और 10 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालिफाई कर चुकी है। वहीं गुजरात जायंट्स 7 मैच में 2 जीत और 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है।
गुजरात जायंट्स महिला टीम ने पिछले मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 8 रनों से हराया था। गुजरात जायंट्स महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए थे। यूपी वॉरियर्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना पाई थी।
दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की थी। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बोर्ड पर लगाए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों के अंत में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन ही बना पाई थी।
मैच जानकारी (Match Details):
Match | Venue | Date and Time | Live Broadcast and Streaming Details | Click Here |
Delhi Capitals Women vs Gujrat Giantss Women, Match-20 | Arun Jaitley Stadium, Delhi | 13 March, Wednesday, 7:30 PM IST | Sports18 & Jio Cinema App | DEL-W vs GUJ-W Match Live Score |
पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
अरूण जेटली स्टेडियम, दिल्ली की पिच बल्लेबाजों को अधिक सहयोग प्रदान करते हुए नजर आती है। शॉट बाउंड्री होने के चलते यहां बल्लेबाजों को चौके-छक्के लगाने में आसानी से होती है। वहीं खेल आगे बढ़ने के साथ यहां स्पिनरों को अधिक मदद मिलती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 150 रन है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):
Matches Played | Gujrat Giants Women Won | Delhi Capitals Women Won | No Result |
3 | 1 | 2 | 0 |
संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):
दिल्ली कैपिटल्स महिला (DEL-W):
Delhi Capitals Women(Photo Source: Espncricinfo)
मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, एलिस कैप्सी, मारिजैन कप्प, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरूंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, तितास साधू
गुजरात जायंट्स महिला (GUJ-W):
Gujrat Giants Women (Photo Source: Espncricinfo)
लौरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (कप्तान व विकेटकीपर), दयालन हेमलता, फीबी लीचफील्ड, एश्ले गार्डनर, भारती फुलमती, कैथररीन ब्राइस, तनुजा कंवर, शबनम शकील, मेघना सिंह, मन्नत कश्यप
(Probable Best Batter of the Match):
बेथ मूनी ने पिछले मैचच में 52 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 74 रनों की पारी खेली थी। बेथ मूनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकती है।
(Probable Best Bowler of the Match):
जेस जोनासेन ने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 3 ओवर में 39 रन दिए थे। गुजररात जायंट्स के खिलाफ जेस जोनासेन शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकती है।
(Today’s Match Prediction):
सिनैरियो 1 | सिनैरियो 2 |
दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी | गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी |
पावरप्ले स्कोर– 40-50 | पावरप्ले स्कोर- 40-50 |
पहली पारी का स्कोर- 160-170 | पहली पारी का स्कोर- 155-175 |
दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की | दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की |
यहाँ देखें:- DEL-W vs GUJ-W Dream 11 Prediction,
Disclaimer: The prediction is based on the understanding, analysis, and instinct of the author. While making your prediction, consider the points mentioned, and make your own decision.