Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs PAK: पाकिस्तान की क्रिकेट जगत में एक बार फिर हुई थू-थू, जिम्बाब्वे ने पहले वनडे में 80 रनों से हराया

Zimbabwe vs Pakistan, 1st ODI (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर है। तो वहीं आज 24 नवंबर, रविवार से जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। दोनों टीमों की बीच पहला मैच मैच आज बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट क्लब में खेला गया।

बता दें कि इस मैच में DLS नियम के चलते पाकिस्तान को पहले वनडे में जिम्बाब्वे ने 80 रनों से हरा दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ इस हार के बाद, क्रिकेट जगत में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की काफी आलोचना देखने को मिल रही है।

जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, पहले वनडे मैच का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच के बारे में बताएं तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 40.2 ओवर में 205 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए।

जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगर्वा ने 48 रनों की बेस्ट पारी खेली, तो सिकंदर रजा ने 39 रनों की पारी खेली। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। तो वहीं पाकिस्तान की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो आघा सलमान और फैसल अकरम को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा आमेर जमाल, मुहम्मद हसनैन और हारिस रउफ को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब पाकिस्तान जिम्बाब्वे से मिले 206 रनों के आसान टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पाक टीम को तीसरे ही ओवर में अब्दुल्लाह शफीक (1) के रूप में पहला झटका लगा।

इसके साथ ही बारिश की वजह से खेल रुकने तक पाकिस्तान ने 21 ओवर में मात्र 60 रनों पर ही 6 विकेट गंवा दिए थे। तो वहीं इसके बाद पाकिस्तान की डीएलएस नियम के चलते 80 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। मुकाबले को जीतकर जिम्बाब्वे ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। तो वहींं अब दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच इसी मैदान पर 26 नवंबर को खेला जाएगा।

ZIM VS PAK
ZIM~205
PAK~60/6

ZIM WON BY 80 RUNS DLS METHOD

CONGRATULATIONS💐🎊🎉🎖CHEVRONS🇿🇼 FOR VICTORY TO GO UP 1-0 IN 3 MATCH SERIES.#ZIMvPAK #CricketTwitter pic.twitter.com/vEWxLXNXAq

— RCBIANS_CLUB (@MridulR02047189) November 24, 2024

আরো ताजा खबर

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...