Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs PAK: दूसरे टी20 में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को सबसे कम टी20 स्कोर पर रोका, Sufiyan Muqeem ने हासिल किया ये बड़ा मुकाम

Zimbabwe vs Pakistan, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)

ZIM vs PAK 2nd T20I: जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच आज 3 नवंबर, मंगलवार को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। बता दें कि इस मैच में पाकिस्तान की ओर शानदार गेंदबाजी देखने को मिली।

तो वहीं मुकाबले में जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पाक टीम की शानदार गेंदबाजी के खिलाफ ताश के पत्तों की तरह ढह गई। मुकाबले में जिम्बाब्वे 12.4 ओवर में मात्र 57 रनों पर ढेर हो गई। तो वहीं यह जिम्बाब्वे का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक का सबसे कम स्कोर भी है।

साथ ही मुकाबले में पाकिस्तान के 25 वर्षीय युवा स्पिनर Sufiyan Muqeem ने करियर बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 2.4 ओवर में मात्र 3 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी पाकिस्तान खिलाड़ी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से हराया

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो जिम्बाब्वे ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। जिम्बाब्वे की पूरी बल्लेबाजी सिर्फ 57 रनों के कुल स्कोर पर सिमट गई। टीम के लिए ओपनिंग बल्लेबाज ब्रायन बैनट (21) और विकेटकीपर टी मरूबानी (16) को ही शुरुआत मिल पाई। बाकी और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

पाकिस्तान की गेंदबाजी की बात की जाए तो स्पिनर सुफीयान मुकीम ने 5 विकेट, तो अब्बास अफरीदी ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अबरार अहमद, हारिस रुउफ और सलमान अली आगा को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से मिले 58 रनों के आसान टारगेट को, 5.3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए आसानी से हासिल कर लिया। पाक टीम के लिए सलामी बल्लेबाज ओमेर यूसुफ 22* और सैम अयूब 36* रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Best figures in Men’s T20Is by a Pakistan bowler 👏

Sufiyan Muqeem served a special spell in the second #ZIMvPAK T20I 💫 pic.twitter.com/75sZgb7SpF

— ICC (@ICC) December 3, 2024

আরো ताजा खबर

“यह शर्मनाक है…” – इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों व कोचों की वापसी पर PCB पर बरसे वसीम अकरम

Wasim Akram Hits Out at PCB for Sending Players and Coaches Home Mid-Tour (image via X) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इंग्लैंड दौरे के...

SM Trends: 11 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही...

काउंटी क्रिकेट में Kuldeep Yadav ने चटकाए 10 विकेट, कोच गौतम गंभीर को दिया कड़ा संदेश!

Kuldeep Yadav Destroys Essex With 10 Wickets In County Championship (image via X) Kuldeep Yadav 10 wicket haul: गुरुवार, 10 सितंबर को भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने...

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज

Duleep Trophy 2026: Top 3 Leading Wicket-Takers of the Tournament (image via X) 2026 दलीप ट्रॉफी का समापन ईस्ट जोन की जीत के साथ हुआ, जिसने फाइनल में साउथ जोन...