Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs IND 5th T20I: जाने मैच के दौरान कैसा रहेगा पिच का मिजाज? जाने यहां 

Harare Sports Club, Harare (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय शुभमन गिल की अगुवाई में पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर है। तो वहीं अभी तक इस सीरीज के चार मैच खेले जा चुके हैं। मेजबान जिम्बाब्वे ने पहले मैच में जीत हासिल कर, सीरीज की शानदार तरीके से शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद उसे लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा और सीरीज को गंवाना पड़ा।

तो वहीं अब सीरीज का पांचवां मैच आज 14 जुलाई, रविवार को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। यह मैच शाम 4.30 बजे से शुरू होगा। हालांकि, भारतीय टीम के लिए यह सिर्फ मात्र एक औपचारिकता भर होगा, क्योंकि मैन इन ब्लू पहले ही सीरीज को अपने नाम कर, चार मैच बाद 3-1 से बढ़त बनाए हुए हैं। आइए देखते हैं इस मैच के दौरान कैसा रहेगा पिच का मिजाज:

ZIM vs IND 5th T20I पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच के एकदम सूखे होने की उम्मीद है। यह देखते हुए कि चौथे टी20I के लिए एक नई पिच तैयार की गई थी, लेकिन अंतिम मैच के लिए उसी पिच का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर इस मैच में चौथे टी20 मैच वाली पिच का प्रयोग हुआ, तो तेज गेंदबाज कटर और स्लोअर गेंद पर भरोसा कर सकते हैं। स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी, और दूसरी पारी में बल्लेबाज आसानी से रन नहीं बना पाएंगे। कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकता है।

मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

जिम्बाब्वे (ZIM): तदिवनाशे मारुमानी, वेस्ली मधेवीरे, ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), फराज अकरम, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी और टेंडाई चतारा।

भारत (IND): शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रियान पराग, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे और खलील अहमद।

আরো ताजा खबर

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...