Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs IND: 5वें T20I मैच में कुछ इस प्रकार हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन, कप्तान गिल कर सकते हैं कुछ बड़े बदलाव 

Zimbabwe vs India (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर है। तो वहीं अभी तक इस सीरीज के चार मैच खेले जा चुके हैं। मेजबान टीम ने पहले मैच में जीत हासिल कर, सीरीज की शानदार तरीके से शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद उसे लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा और सीरीज को गंवा दिया।

तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच जारी टी20 सीरीज का आखिरी व 5वां मैच आज 14 जुलाई, रविवार को हरारे स्थित हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। आइए देखते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

मेहमान टीम भारत की बात की जाए तो सीरीज की शुरुआत कुछ खास तरीके से नहीं हुई थी, पहले मैच में मेजबान जिम्बाब्वे ने उसे 13 रनों से हराया था। लेकिन इसके बाद मैन इन ब्लू ने शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन मैच जीते और सीरीज को अपने नाम किया।

सीरीज को नाम करने के बाद कप्तान गिल आखिरी टी20 मैच में एक या दो बदलाव कर सकते हैं। रियान पराग के इस मैच में खेलने के साथ तुषार देशपांडे को बैक किए जाने की संभावना है, जिन्होंने चौथे टी20 मैच में डेब्यू किया था।

ZIM vs IND 5th T20I: भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन 

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रियान पराग, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे और खलील अहमद।

दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की करें तो मेजबान टीम ने पहला मैच जरूर जीता था, लेकिन इसके बाद अगले तीन मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन अच्छा किया है, लेकिन टीम एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है, और सीरीज को गंवा दिया। ऐसे में कोशिश होगी कि 5वें टी20 मैच में टीम जीत हासिल करे और सीरीज को एक अच्छे नोट पर खत्म करे।

ZIM vs IND 5th T20I: जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग इलेवन

तदिवनाशे मारुमानी, वेस्ली मधेवीरे, ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), फराज अकरम, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी और टेंडाई चतारा।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...