Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs IND: रवि विश्नोई के इस शानदार कैच ने फैंस को दिलाई युवराज सिंह की याद, आप भी देखें वीडियो

Zimbabwe vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X)

जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच, आज 10 जुलाई बुधवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 183 रनों का लक्ष्य रखा है।

तो वहीं जब जिम्बाब्वे भारत से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। मेजबान टीम ने पावरप्ले के भीतर ही अपने टाॅप ऑर्डर के 3 विकेट गंवा दिए। साथ ही इस चेसिंग के दौरान भारतीय स्पिनर रवि विश्नोई ने आवेश खान की गेंदबाजी पर एक बेहतरीन कैच लपका है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि जिम्बाब्वे की पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद Brian Bennett बैकवर्ड पाॅइंट पर एक तेज शाॅट खेलना चाहते थे, लेकिन इस पोजिशन पर फील्डिंग कर रहे विश्नोई ने हवा में उछलकर एक बेहतरीन कैच को अंजाम दिया। विश्नोई के इस कैच को देखकर फैंस को पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह की याद आ गई।

देखें रवि विश्नोई द्वारा लपके गए इस शानदार कैच की वीडियो

.@bishnoi0056 takes a STUNNER 🤯 👏#SonySportsNetwork #ZIMvIND #TeamIndia pic.twitter.com/GuE51tA6Pi

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 10, 2024

भारत ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए रखा 183 रनों का लक्ष्य

तो वहीं मुकाबले की बात की जाए तो टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाले भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए हैं। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। जायसवाल ने 35, गिल ने 66 और रुतुराज गायकवाड़ ने 49 रन बनाए।

दूसरी ओर, आपको इस सीरीज के बारे में जानकारी दें तो अभी तक इस सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में कौनसी टीम जीत हासिल कर, बढ़त बनाने में कामयाब रहती है?

আরো ताजा खबर

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...

20 लाख के बेस प्राइस से 18 करोड़ तक! 2019 से 2026 तक हर साल कितनी हुई अर्शदीप की कमाई?

Arshdeep Singh IPL Salary (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का करियर, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी के उदाहरणों में से एक है।...

NZ vs IND 2026: टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टीम घोषित, रचिन रवींद्र और कॉनवे की वापसी

NZ vs IND 2026: New Zealand Announce 14-Member Test Squad for Upcoming India Series (image via getty) बुधवार, 11 नवंबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ होने वाली दो...

आखिरकार पूरा हुआ ट्रेड! MI छोड़ अब PBKS के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या, बदले में मुंबई से जुड़े अर्शदीप सिंह

IPL 2027 Trade: Hardik Pandya Moves to Punjab Kings as Arshdeep Singh Joins Mumbai Indians (image via X) मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले ऑफिशियल तौर...