Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs IND: मेजबानों को तीसरे टी20 में 35 रनों से हराकर, भारत ने जिम्बाब्वे का सीरीज में 3-0 से किया क्लीनस्वीप

ZIM vs IND 3rd T20i (Image Credit- Twitter X)
ZIM vs IND 3rd T20i (Image Credit- Twitter X)

जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 26 जुलाई, रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान, हरारे में खेला गया। बता दें कि मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को तीसरे व आखिरी टी20 मैच में 35 रनों से हराया और 3-0 से टी20 इंटरनेशनल सीरीज को अपने नाम किया।

मुकाबले की बात की जाए तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य रखा। जबाव में सिकंदर रजा एंड कंपनी 157 रन ही बना सकी।

जिम्बाब्वे बनाम भारत तीसरे टी20 मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो मैन इन ब्लू ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 192 रन बनाए। हालांकि, टीम इंडिया को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में जल्दी लगा, जब वह 2 रन के निजी स्कोर पर ब्लेसिंग मुजराबानी के खिलाफ कैच आउट हो गए।

लेकिन इसके बाद युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंदों में 8 चौके व 4 छक्कों की मदद से 81 रनों की तेज पारी खेली। इसके अलावा विकेटकीपर ईशान किशन ने 29, श्रेयस अय्यर ने 27 और रिंकू सिंह ने 25 रनों का योगदान दिया। अंत में तिलक वर्मा 11* रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी ओर, मेजबान जिम्बाब्वे की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो ब्रैड इवांस ने 4 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा सिकंदर रजा, ब्लेसिंग मुजराबानी व वीजली मधवीरे को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब जिम्बाब्वे भारत से मिले 193 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 157 रन ही बना सकी। जिम्बाब्वे के लिए ऑलराउंडर रयान बुर्ल 54* रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। तो वहीं, भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। मयकं यादव को 3 और यश ठाकुर को 2 विकेट मिले। इसके अलावा अशोक शर्मा व रवि विश्नोई को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, ये ऑलराउंडर हुआ पहले टेस्ट से बाहर 

Team India (Image Credit- Twitter X) आज 26 जुलाई, रविवार को भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा 2026 समाप्त हुआ। तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 35 रनों से जीत...

गंजे फैन के सिर पर ईशान किशन ने दिया ऑटोग्राफ, वायरल वीडियो आपने देखी क्या?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में...

एक्शन मोड में बीसीसीआई, यूके दौरे पर खराब प्रदर्शन को लेकर बोर्ड करेगा हाई लेवल मीटिंग 

Team India (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के समाप्त होने के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) यूके दौरे पर हुए खराब प्रदर्शन को लेकर...

ZIM vs IND: दूसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए रखा 193 रनों का लक्ष्य, सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी 

ZIM vs IND (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 26 जुलाई, रविवार को हरारे...